आज राखी का पर्व है। यह भाई-बहन का पर्व है। भाईयों-बहनों के बीच जैसी नोंक-झोंक होती है, वैसा ही नजारा आज राखी के मौके पर जोमेटो (Zomato) और इसकी सब्सिडियरी ब्लिंकिट (Blinkit) की चुहलबाजी में दिखा। ब्लिंकिट पहले जोमैटो की नहीं थी बल्कि जोमैटो ने इसे करीब दो साल पहले अगस्त 2022 में खरीद लिया था। आमतौर पर राखी का त्योहार अगस्त महीने में ही पड़ता है। आज राखी के मौके पर जोमैटो ने ब्लिंकिट को एडॉप्टेड सिस्टर कहते हुए राखी की बधाई दी। इस पर ब्लिंकिट ने चुहलबाजी करते हुए लिखा कि एडॉप्टेड नहीं एक्वायर्ड होता, इतना बड़ा होगा पता नहीं कब सीखेगा।