टेक सेक्टर में कॉस्ट कटिंग के तहत कर्मचारियों की छंटनी का दौर अब भी जारी है। टेक कंपनी एपल इंक (Apple Inc - AAPL.O) ने सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी पर कैंची चला दी है। कंपनी ने सर्विस डिवीजन से करीब 100 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसमें एपल बुक्स ऐप (Apple Books app) और एपल बुकस्टोर (Apple Bookstore) के कर्मचारी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने इस बात की जानकारी दी है। मामले में परिचित लोगों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ इंजीनियर और अन्य कर्मचारी छंटनी के शिकार हो गए हैं।
