iPhone 15 की अलग-अलग देशों में कीमत, iPhone 14 से भी सस्ता मिल रहा है यहां नया मॉडल

iPhone 15 Price: Apple iPhone 15 के लिए सितंबर 15 से वेब कंट्रीज में प्री ऑर्डर लेना शुरू कर देगा और उसके एक हफ्ते बाद सितंबर 22 से कंपनी पूरी तरह से सेल के लिए ओपन हो जाएगी। ऐसे में लोगों के बीच आईफोन 15 की कीमतों को लेकर कनफ्यूजन बना हुआ है। बता दें कि दुनिया में हर देश में आईफोन की कीमतें अलग-अलग हैं-

अपडेटेड Sep 13, 2023 पर 11:19 AM
यूके और जर्मनी में iPhone 15 और 15 Plus की कीमत £50/€50 है।

iPhone 15 Price: Apple ने लेटेस्ट iPhone 15 लोगों के सामने रिवील कर दिया है। इसके एक्साइटिंग नए फीचर्स को देखने के बाद हर कोई इसे जरूर खरीदना चाहेगा। वैसे तो इसके फीचर्स को लेकर भारी भरकम लिस्ट जारी की जा चुकी है लेकिन लोगों में इसकी कीमत को लेकर भी उतनी ही उत्सुकता बनी हुई है। ऐसे में हम लेकर आए हैं आपके लिए अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, भारत, चीन और जापान में iPhone 15 की एक्सक्लूसिव कीमत-

कहां सस्ता कहां महंगा

iPhone 15 और 15 Plus  128 जीबी से लेकर 256 जीबी, 512 जीबी तक की स्टोरेज में अवेलेबल है। iPhone 15 Pro की स्टोरेज 128 GB से शुरू होकर मैक्सिमम 1 TB तक है। वहीं Pro Max की स्टोरेज 256 GB से शुरू होकर अधिकतम 1 TB तक है। एपल ने  15, 15 Plus और 15 Pro का बेस प्राइस अमेरिका में पहले से निर्धारित कर रखा है जबकि Pro Max सेम स्टोरेज ऑप्शन में बेस  प्राइस से 100 डॉलर महंगा है।

जानिए आईफोन की कीमतें देश और दुनिया में जानिए आईफोन की कीमतें दुनियाभर के अलग-अलग देशों में


इन देशों में कीमतें कम

हैरान करने वाली बात ये है कि यूके और जर्मनी में iPhone 15 और 15 Plus की कीमत £50/€50 है। बता दें कि इन दोनों देशों में iPhone 15 और 15 Plus, iPhone 14 और 14 Plus से भी सस्ता है। बता दें कि iPhone 15 प्रो, iPhone 14 से £100/€100 से सस्ता है। वहीं भारत में iPhone 15 और 15 Plus की कीमत iPhone 14 के जितनी ही है। वहीं iPhone 15 Pro, iPhone 14 Pro से 5,900 रुपए महंगा है। 15 Pro Max की कीमत भारत में 20,000 रुपए ज्यादा है।

Apple Event: iPhone 15 से लेकर Watch 9 Series, जानिए इन प्रोडक्ट्स की भारतीय कीमतें

जल्द आएगी लाइव सेल

Apple iPhone 15 के लिए सितंबर 15 से वेब कंट्रीज में प्री ऑर्डर लेना शुरू कर देगा और उसके एक हफ्ते बाद सितंबर 22 से कंपनी पूरी तरह से सेल के लिए ओपन हो जाएगी। बता दें कि सितंबर 12 रात साढ़े दस बजे एपल कंपनी ने कैलिफॉर्निया स्थित अपने हेड ऑफिस से अपने सारे लेटेस्ट मॉडल्स और प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया। इनके सभी खास फीचर्स और कीमतों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। वंडरलस्ट इवेंट का लोगों के बीच काफी ज्यादा बज बना हुआ था। ऐसे में आईफोन 15 की सेल को लेकर भी लोग बेहद एक्साइटेड हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।