Apple ने अपने आईफोन यूजर्स को चेतावनी दी है कि जब भी अपने डिवाइसेस के बगल में सोएं तो सेफ्टी इंफॉर्मेशम मैन्युअल का जरूर प्रयोग करें। कंपनी ने कस्टमर्स को किसी भी तरह से फोन औऱ चार्जर को चार्जिंग के वक्त अपनी स्किन के डायरेक्ट कॉन्टेक्ट से दूर रखने की सलाह दी। एडवाइजरी जारी करते हुए कंपनी ने लिखा कि पावर सॉर्स से कनेक्शन के वक्त कभी भी अपने डिवाइस पर, पावर अडैप्टर, वायरलेस चार्जर के ऊपर ना सोएं, ना ही इन्हें अपने तकिए के नीचे रखें।
