दुनियाभर में जीव-जंतुओं की लाखों प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से कुछ जीव अक्सर चर्चा में रहते हैं। कुछ अपनी खास बनावट को लेकर तो कुछ अपने खास-रंग और कलाबाजी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि धरती में एक जीव ऐसा भी पाया जाता है। जिसकी चमड़ी प्राकृतिक रूप से बुलेटप्रूफ जैकेट का काम करती है। इस जीव को कितनी भी तड़तड़ती गोलियों से भून दो। इसका बाल का बांका नहीं कर पाएंगे। इस जीव के शरीर की बनावट भी अन्य जीवों से काफी अलग है। इसे पूरी दुनिया में आर्माडिलो के नाम से जाना जाता है।
कहा जाता है कि आर्माडिलो पर एक बार एक शख्स ने पिस्तौल तान दी थी। जब पिस्तौल से निकली गोली आर्माडिलो की सख्त चमड़ी से टकराई तो वो उछल कर घर में कुर्सी पर बैठी बुजुर्ग की पीठ में लगी। आर्माडिलो दुनिया के सबसे शातिर जीवों में से एक माना जाता है। ये बड़े से बड़े हमले में भी खुद को बचा लेने में माहिर है। आइये इस जंतु के बारे में जानते हैं।
मुसीबत में फुटबॉल बन जाता है आर्माडिलो
आर्माडिलो साउथ अमेरिका में पाया जाता है। इसकी खासियत ये है कि यह खतरा भांपते ही खुद को समेट के गोलाकार आकार ले लेता है। जब ये खुद को समेटता है, तो बिल्कुल एक पत्थर के फुटबॉल की तरह हो जाता है। वहीं इसकी आवरण पत्थर से भी कठोर होता है। जिसे तोड़ना एक बंदूक की नली से निकली गोली के बस से भी बाहर है। आर्माडिलो बेहद खूबसूरत जीव है। इसकी 20 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके ऊपर की शैल इतनी मजबूत होती है, जिसपर बंदूक की गोली का भी कुछ असर नहीं होता। यहीं वजह से कि इसे बुलेट प्रूफ जीव कहा जाता है। आर्माडिलो का स्पेनिश में शाब्दिक अनुवाद है 'छोटा बख्तरबंद'। तुलनात्मक रूप से छोटे, स्केल से ढकी हड्डी की प्लेटें जिन्हें "स्कूट्स" के रूप में जाना जाता है।
सूंघकर खोजता है अपना शिकार, नजर होती है बहुत कमजोर
आर्माडिलो बहुत छोटा जीव है। यह 5 इंच से 59 इंच तक का होता है। वहीं इसका वजन 100 ग्राम से लेकर 55 किलो तक होता है। आर्माडिलो कीड़े, चीटियां और छोटे पौधे खाता है। इनके छोटे से दिखने वाले पैर इतने मजबूत होते हैं कि मिट्टी खोदकर चीटी और कीड़ों को बाहर निकाल कर खाते हैं। आर्माडिलो की नजर बेहद कमजोर होती है। कहने का मतलब ये हुआ कि आर्माडिलो को बहुत कम दिखाई देता है। ये सूंघकर अपने शिकार की पहचान करते हैं। ये गर्म इलाकों में रहते हैं। ठंडे इलाकों में ये जीव जीवित नहीं रह सकते हैं।
आर्माडिलो की कितनी है उम्र
आर्माडिलो औसतन 12 से 15 साल तक जीवित रहते हैं। उनके शरीर पर भारी कवच होता है। लिहाजा ये दिन में 18 घंटे तक सोते रहते हैं। ये सुबह और शाम को शिकार के लिए निकलते हैं। लेकिन ये बेहद सतर्क रहते हैं। जैसे ही कोई खतरा महसूस करते हैं खुद को फुटबॉल के आकार में बदल लेते हैं। कई बार खतरे से बचने के लिए ये जमीन में गड्ढा खोदकर उसमें छिप जाते हैं।