Get App

"आ गया स्वाद": BharatPe से इस्तीफे के बाद Ashneer Grover पर मीम की आई बाढ़, सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे ली मौज

Ashneer Grover Resigns: अशनीर ग्रोवर के भारतपे से इस्तीफा देने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम और जोक की बाढ़ आ गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2022 पर 3:43 PM
"आ गया स्वाद": BharatPe से इस्तीफे के बाद Ashneer Grover पर मीम की आई बाढ़, सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे ली मौज
अशनीर ग्रोवर पिछले कुछ हफ्तों से BharatPe के बोर्ड के साथ कानूनी लड़ाई रह रहे थे

अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के फिनटेक फर्म भारतपे (BharatPe) से इस्तीफा देने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम और जोक की बाढ़ आ गई है। सैकड़ों-हजारों की संख्या में लोग अशनीर ग्रोवर और उनके इस्तीफे की खबर पर मीम (Meme) और जोक बनाकर अपने अंदाज में पेश कर रहे हैं। इनमें से कई मीम और जोक तो ऐसे हैं कि उन्हें देख या पढ़ कर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

अशनीर ग्रोवर पिछले कुछ हफ्तों से BharatPe के बोर्ड के साथ कानूनी लड़ाई रह रहे थे। मंगलवार को उन्होंने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ दिनों पहले उनकी पत्नी माधुरी जैन ने भी भारतपे के 'हेड ऑफ कंट्रोल्स' पद से इस्तीफा दिया था। माधुरी जैन पर फंड्स का गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप है। रियल्टी शार्क टैंक इंडिया के जज अशनीर ग्रोवर, भारतपे के फाउंडर हैं। हालांकि बोर्ड से विवाद के बदली परिस्थितियों में उन्हें अब अपनी ही खड़ी की गई कंपनी से इस्तीफा देकर जाना पड़ रहा है।

आइए देखते हैं कि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अशनीर ग्रोवर के इस्तीफे पर किस तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं दी है-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें