दिल्ली में यमुना की हालत काफी खराब हो चली है। अब इस समस्या को सही करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। भारत की राजधानी नई दिल्ली के सबसे बड़े सीवेज प्लांट का अनावरण हो गया है। इसे नवंबर से शुरू किया जाएगा। यह सीवेज प्लांट सीधे यमुना नदी में जाने वाली गंदगी को साफ करेगा। ओखला में बनाए गए इस संयंत्र का टारगेट रोज 564 मिलियन लीटर पानी को साफ करके यमुना नदी में डालना है। इस संयंत्र को एशिया के सबसे बड़े सीवेज संयंत्रों में से एक माना जाता है।
