केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी की लिस्ट, मेरठ में सबसे खराब रही हवा की क्वालिटी, दिल्ली NCR में भी बढ़ा प्रदूषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक सोमवार को भारत में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण वाला शहर उत्तर प्रदेश का मेरठ रहा। सोमवार के दिन मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 382 आंका गया। यह 'बहुत खराब' कटेगरी में आता है। बुलेटिन 23 अक्टूबर को शाम 4 बजे तक 229 भारतीय शहरों के 24 घंटे के औसत के आधार पर AQI देता है। मेरठ के बाद सबसे खराब हवा ग्रेटर नोएडा की रही। जहां पर AQI 299 था, जो "खराब" श्रेणी में आता है

अपडेटेड Oct 24, 2023 पर 3:25 PM
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की तरफ से जारी की गई डेली बुलेटिन में भारत के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की तरफ से जारी की गई डेली बुलेटिन में भारत के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी की गई। इस डेली बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को भारत में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण वाला शहर उत्तर प्रदेश का मेरठ रहा। सोमवार के दिन मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 382 आंका गया। यह 'बहुत खराब' कटेगरी में आता है। बुलेटिन 23 अक्टूबर को शाम 4 बजे तक 229 भारतीय शहरों के 24 घंटे के औसत के आधार पर AQI देता है। मेरठ के बाद सबसे खराब हवा ग्रेटर नोएडा की रही। जहां पर AQI 299 था, जो "खराब" श्रेणी में आता है। आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को 280 AQI के साथ राजस्थान का भरतपुर भारत का तीसरा सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण वाला शहर रहा।

इस तरह से मापी जाती है हवा की सेहत

AQI को छह कटेगरी अच्छा, संतोषजनक, मध्यम प्रदूषित, खराब, बहुत खराब और गंभीर में बांटा जाता है। AQI पैमाने के मुताबिक 0 और 50 के बीच हवा की गुणवत्ता की जांच "अच्छी", 51 और 100 के बीच "संतोषजनक", 101 और 200 के बीच "मध्यम", 201 और 300 के बीच "खराब", 301 और 400 के बीच "बहुत खराब", और 401 से 450 के बीच "गंभीर" मानी जाती है।


दिल्ली-NCR में हवा की हालत खराब

देश की राजधानी उससे सटा NCR का इलाका देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाकों में से एक रहा। इस इलाके में आने वाले ज्यादातर शहरों में हवा की क्वालिटी "खराब" श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली में AQI 263 था, इसके बाद बहादुरगढ़ में 262 और फरीदाबाद में 256 था। वहीं गुरुग्राम से सटे मानेसर में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 248 दर्ज किया गया और यह भारत के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में शामिल रहा। नोएडा में AQI 229 और गाजियाबाद में AQI 220 रहा। हालांकि मुंबई का AQI 177 के साथ दिल्ली-NCR से बेहतर रहा। गुरुग्राम का AQI भी 182 के साथ इसके आसपास के इलाके से बेहतर रहा।

तटीय राज्यों पर मंडरा रहा है दो बड़े तूफान का खतरा, अरब सागर में तेज तो बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा हामून चक्रवात | Moneycontrol Hindi

दिल्ली की हवा में सुधार की उम्मीद

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक वीके सोनी ने सोमवार को समाचार एजेंसी ANI को दिए एक बयान में कहा कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRP) के लागू होने के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार होगा, लेकिन यह 26 अक्टूबर तक "बहुत खराब" श्रेणी में रहेगी। दिल्ली को पिछले हफ्ते सरकार ने GRAP-II के तहत रखा था। उन्होंने कहा कि सोमवार को AQI 300 के करीब था और उम्मीद है कि GRAP 2 के तहत किए गए उपायों से हवा की गुणवत्ता में फायदा होगा

इन दस शहरों में सबसे ज्यादा खराब रही हवा की क्वालिटी

मेरठ-382

ग्रेटर नोएडा - 299

भरतपुर-280

बूंदी-268

करनाल-266

दिल्ली - 263

बहादुरगढ़-262

फरीदाबाद - 256

जलगांव - 255

मानेसर - 248

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।