Vlogger गर्लफ्रेंड की चाकू घोंपकर कर दी हत्या, लाश के पास दो दिनों तक पीता रहा सिगरेट, आरोपी गिरफ्तार

Assam Vlogger Murder: बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में मंगलवार को हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बॉयफ्रेंड को कर्नाटक से बाहर पकड़ा गया। हत्या करने के बाद आरोपी राज्य के बाहर भाग गया था। मंगलवार को असम की रहने वाली व्लॉगर बेंगलुरु की लाश मिली थी

अपडेटेड Nov 29, 2024 पर 9:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बेंगलुरु के एक होटल से मंगलवार को हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

बेंगलुरु पुलिस को असम की व्लॉगर लड़की के हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शुक्रवार को संदिग्ध प्रेमी आरव हरनी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। बेंगलुरु के DCP ने ANI को बताया कि आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी कर्नाटक के बाहर से हुआ है। आरोपी हत्या के बाद राज्य से बाहर भाग गया था।

दरअसल बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट से मंगलवार को असम की एक युवती का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने CCTV के जांच में माया गोगोई नाम की युवती को मुस्कुराते हुए होटल में अपने बॉयफ्रेंड के साथ घुसते हुए देखा था। मंगलवार को जब लड़की की लाश पुलिस ने अपार्टमेंट से बरामद की तो उसका बॉयफ्रेंड वहां से गायब था, जिसके बाद पुलिस उसे संदिग्ध मान कर उसकी तलाश में जुटी थी, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

तीन दिनों तक कमरे में रहा था शव


पुलिस को असम की मूल निवासी माया गोगोई नाम की एक युवती की लाश बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में एक सर्विस अपार्टमेंट में मिली थी। तीन दिनों तक लाश कमरे में पड़ी रही, जिसके वजह से उसमें से दुर्गंध आने लगी थी। सर्विस अपार्टमेंट के कर्मचारियों ने पुलिस को कमरे से दुर्गंध आने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जब कमरा खोला, तो लाश की हालत काफी खराब थी। आरोपी ने बहुत बुरे तरीके से महिला की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक, महिला ने उस अपार्टमेंट को अपने प्रेमी के साथ बुक करवाया था। पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे CCTV कैमरे की तलाश की, तो पता चला कि शनिवार को लड़की के साथ उसका बॉयफ्रेंड भी यहां आया था। दोनों मुसकुराते हुए अपार्टमेंट में घुस रहे थे, लेकिन जब पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया, तो आरोपी फरार हो चुका था। आरोपी आरव हरनी ने माया के साथ 23 नवंबर को सर्विस अपार्टमेंट किराए पर लिया था। वह बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

दो दिनों तक लाश के साथ रहा आरोपी

पुलिस के मुताबिक, केरल के रहने वाले आरव हरनी ने 24 नवंबर को कई बार चाकू मारकर माया की हत्या कर दी थी और किराए के अपार्टमेंट से बाहर निकलने से पहले दो दिनों तक शव के साथ रहा था। इस दौरान वह ज्यादा समय शव के पास बैठकर बस सिगरेट पीता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी सर्विस अपार्टमेंट से टैक्सी में सवार होकर बेंगलुरु के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट स्थित मैजेस्टिक इलाके में पहुंचा था और उसके बाद उसने अपना फोन बंद कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई थीं।

ये भी पढे़ें: बिना शादी के गर्भवती हुई नाबालिग! अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म, पुलिस के आने पर नवजात को सीढ़ियों के नीचे छिपाया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।