Assam Floods: असम में भारी बारिश के चलते रेलवे ने रद्द की ये ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

असम में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के लुमडिंग-बदरपुर खंड में कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं

अपडेटेड May 19, 2022 पर 7:00 PM
Story continues below Advertisement
इस साल जनवरी में ही रेलवे से अधिकतम 11 अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया

Assam Floods: भारी बारिश और भूस्खलन के कारण असम का पड़ोसी राज्यों त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के कुछ हिस्सों से सड़क और रेल संपर्क टूट गया है। असम में कई जगह सड़क और रेल पटरियां बह गई हैं। राज्य में रेलवे ट्रैक, पुलों, सड़क और संचार नेटवर्क को काफी नुकसान पहुंचा है। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (NFR) के लुमडिंग-बदरपुर खंड में कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें- International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देखें वीडियो

रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते लुमडिंग मंडल के लुमडिंग-बदरपुर पर्वतीय खंड के अनेक हिस्सों में जलभराव हो गया है। इसको देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द कर दी गई हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, दीमा हसाओ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण जिले में जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई रिहायशी तथा वाणिज्यिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है।


देखें, रद्द की गई ट्रेनों की पूरी लिस्ट

- 12503 बेंगलुरु कैंट-अगरतला एक्सप्रेस।

-12504 अगरतला-बैंगलोर कैंट एक्सप्रेस।

- 14620 फिरोजपुर कैंट जंक्शन-अगरतला।

- 14619 अगरतला-फिरोजपुर कैंट जंक्शन एक्सप्रेस।

- 14037 सिलचर-नई दिल्ली पीएसके एक्सप्रेस।

- 14038 नई दिल्ली-सिलचर पीएसके एक्सप्रेस।

- 15626 अगरतला-देवघर एक्सप्रेस।

- 15625 डीजीएचआर-एजीटीएल एक्सप्रेस।

- 15641 सिलचर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस।

- 15642 न्यू तिनसुकिया-सिलचर एक्सप्रेस।

- 20501 अगरतला-आनंद विहार टर्मिनल तेजस एक्सप्रेस।

- 20502 आनंद विहार टर्मिनल-अगरतला तेजसी।

- 01665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल।

- 01666 अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल।

- 15615 गुवाहाटी-सिलचर एक्सप्रेस।

- 15616 सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस।

- 15611 गुवाहाटी-सिलचर एक्सप्रेस।

- 15612 सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस।

- 07030 सिकंदराबाद जंक्शन-अगरतला स्पेशल।

- 07029 अगरतला-सिकंदराबाद जंक्शन स्पेशल।

- 15888 गुवाहाटी-बदरपुर पर्यटक एक्सप्रेस।

- 15887 बदरपुर-गुवाहाटी पर्यटक एक्सप्रेस।

- सियालदह-अगरतला कंचनजंगा एक्सप्रेस।

- 13174 अगरतला-सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस।

- 13175 सियालदह-सिलचर कंचनजंगा एक्सप्रेस।

- 13176 सिलचर-सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस।

बाढ़ से 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में बताया गया है कि सोमवार तक बाढ़ से 20 जिलों के 1,97,248 लोग प्रभावित हुए थे। अब यह संख्या बढ़ गई है। आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ से अब तक 26 जिलों के 4,03,352 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा मृतकों की संख्या भी बढ़कर आठ हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।