Assam Floods: भारी बारिश और भूस्खलन के कारण असम का पड़ोसी राज्यों त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के कुछ हिस्सों से सड़क और रेल संपर्क टूट गया है। असम में कई जगह सड़क और रेल पटरियां बह गई हैं। राज्य में रेलवे ट्रैक, पुलों, सड़क और संचार नेटवर्क को काफी नुकसान पहुंचा है। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (NFR) के लुमडिंग-बदरपुर खंड में कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं।
