असम के गुवाहाटी से एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी मृत मां के शव को उसका अंतिम संस्कार किए बिना तीन महीने तक अपने घर में रखा हुआ था, जिसके बाद वो जांच के घेरे में आ गया। इस मामले के सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 साल के जयदीप देव ने अपने पड़ोसियों को ये नहीं बताया कि उसकी मां पूर्णिमा देव का तीन महीने पहले ही निधन हो गया था। इसके बजाय, वह अपनी मां के लिए खाना ले जाता रहा और सबको ऐसे दिखाता रहा, जैसी उसकी मां अब भी जिंदा है। हालांकि, उसके हावभाव से पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। वो लगातार बैंक से पैसे भी निकाल कर लाता था।
