'सिर्फ मौत पर ही मिलेगी छुट्टी' एंप्लॉयी ने भेजी अपनी कार एक्सीडेंट की फोटो, बॉस ने दिया ऐसा रिप्लाई!

इस पर बॉस ने कहा कि ऑफिस देर से आने के लिए ये बहाना काफी नहीं है। इतना ही नहीं बॉस ने यहां तक कहा कि केवल परिवार में किसी की मृत्यु होने पर ये सब स्वीकार किया जाएगा। दरअसल माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'X' पर एक यूजर 'Kira' ने लिखा, "अगर आपका मैनेजर ऐसा कहे तो आप क्या प्रतिक्रिया देंगे?" उसने पोस्ट में एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया

अपडेटेड Oct 23, 2024 पर 7:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एम्प्लॉयी ने भेजी अपनी कार एक्सीडेंट की फोटो, बॉस ने दिया ऐसा रिप्लाई!

सोचिए कि आप ऑफिस जा रहे थे, तभी आपके साथ एक भयानक दुर्घटना हुई। आप अपने बॉस को पूरी स्थिति के बारे में बताते हैं और उम्मीद करते हैं कि वो आपकी परेशानी समझेगा। इसके बजाय दूसरी तरफ से आपका बॉस ये पूछता है कि तुम ऑफिस कब पहुंचोगे? ये सुनकर हर किसी को अजीब लगेगा। ठीक ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ, जब उसने अपने बॉस को एक्सीडेंट हुई अपनी कार की तस्वीर भेजी।

इस पर बॉस ने कहा कि ऑफिस देर से आने के लिए ये बहाना काफी नहीं है। इतना ही नहीं बॉस ने यहां तक कहा कि केवल परिवार में किसी की मृत्यु होने पर ये सब स्वीकार किया जाएगा।


दरअसल माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'X' पर एक यूजर 'Kira' ने लिखा, "अगर आपका मैनेजर ऐसा कहे तो आप क्या प्रतिक्रिया देंगे?" उसने पोस्ट में एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया।

स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि कर्मचारी ने अपनी बुरी तरह एक्सीडेंट हुई कार की तस्वीर अपने बॉस को भेजी थी। जवाब में, बॉस ने कहा, "मुझे इस बात की जानकारी देते रहें कि आप किस समय तक यहां आ पाएंगे।"

दूसरे रिप्लाई में उसने लिखा, "यह समझ में आता है कि आप देर से क्यों आएंगे, लेकिन परिवार में किसी की मृत्यु के अलावा कोई भी चीज जो आपको ऑफिस पर आने से रोकती है, उसे किसी भी कंपनी में माफ नहीं किया जाता है।"

बहुत गुस्सा हुए लोग

इस पर कई यूजर्स ने बहुत कुछ लिखा है। एक शख्स ने एक बॉस और एक कर्मचारी के बीच हुई बातचीत को पढ़ने के बाद लिखा, "इस तरह के मैनेजर से मुझे डर लगता है, जैसे क्या आपका जीवन इतना दयनीय है?"

एक और यूजर ने कहा, "इस बीच मेरे बॉस ने मुझे मिली बिल्ली को गोद लेने के लिए काम के घंटों पर घर वापस जाने की इजाजत दे दी।"

तूसरे यूजर ने लिखा, “ब्लॉक कर दें। ऐसी जगह पर कभी वापस न जाएं और अगर भविष्य में किसी कंपनी ने कभी पूछा कि आपने क्यों छोड़ा तो आप यह स्क्रीनशॉट दिखा सकते हैं।"

एक और शख्स ने लिखा, “मेरी लास्ट नौकरी में मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। मेरे बॉस ने मुझसे पूछा कि क्या मैं ठीक हूं और मुझसे कहा कि अगर मुझे किसी चीज की जरूरत हो, तो उन्हें बता दूं। लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार करने में कुछ भी खर्च नहीं होता है।”

भारी मिस्टेक हो गई! गलती से नारकोटिक्स ऑफिस में घुस गए स्कूली छात्र, गांजा पीने के लिए अधिकारियों से मांग बैठे माचिस, फिर जो हुआ...

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।