कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक इंजीनियर ने पत्नी से तंग आकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। इस बारे में शख्स ने 24 पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें पत्नी के ऊपर कई आरोप लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 34 साल के अतुल सुभाष बेंगलुरु स्थित मराठाहल्ली में रहते थे। जिसमें अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए है। उन्होंने पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसने मेरे खिलाफ कई केस दर्ज कराए हैं। अब तीन करोड़ रुपये की डिमांड कर रही है।
