Get App

Atul Subhash: इंजीनियर अतुल सुभाष के बेटे लेकर आई बड़ी खबर, निकिता के वकील ने बताया कहां पर है बच्चा

Atul Subhash: दिवंगत अतुल सुभाष की मां ने बच्चे की कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने बच्चे के बारे में भी जानकारी मांगी थी। निकिता के वकील ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बच्चा अभी फरीदाबाद के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2025 पर 1:31 PM
Atul Subhash: इंजीनियर अतुल सुभाष के बेटे लेकर आई बड़ी खबर, निकिता के वकील ने बताया कहां पर है बच्चा
Atul Subhash: निकिता के वकील ने कहा बच्चा दादा दादी को नहीं जानता है क्योंकि वह उनसे कभी मिला ही नहीं है

Atul Subhash: पिछले साल बेंगलुरु में रहने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या कर ली थी। इंजीनियर ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और उसके परिवार के लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अतुल सुभाष की मौत के बाद उनकी मां ने कोर्ट में अपने पोते की कस्टडी की मांग करते हुए याचिका दायर की। याचिका में उन्होंने अदालत से गुहार लगाई कि पोते की कस्टडी उन्हें दी जाए। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा था कि बच्चा कहां पर है इसके बारे में अभी किसी को कोई जानकारी नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट में कस्टडी की याचिका डालने के बाद से अब अतुल सुभाष के बच्चे के बारे में पूरी जानकारी मिली है। निकिता के वकील ने कोर्ट को बताया कि दिवंगत अतुल सुभाष और निकिता सिंघानिया का 4 साल का बेटा फरीदाबाद के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रहा है। मंगलवार को इस केस की सुनवाई के दौरान वकील ने ये जानकारी दी। इस केस की अगली सुनवाई 20 जनवरी को होगी।

बच्चे के लिए दादा-दादी अनजान है

निकिता के वकील ने कोर्ट में बच्चे की कस्टडी मांगने को लेकर अतुल सुभाष की मां के याचिका विरोध करते हुए कहा, बच्चा कभी उन लोगों से मिला नहीं, कभी उनके पास नहीं रहा, ना ही उनसे परिचित है। ऐसे में इतने छोटे बच्चे की कस्टडी कैसे किसी अनजान को सौंप दिया जाए। इस पर मामले की सुनवाई कर रही जज जस्टिस नागरत्ना ने भी कहा, 'माफ करना, लेकिन बच्चा याचिकाकर्ता से तो बिलकुल भी परिचित नहीं है।' अदालत की अगली सुनवाई में बच्चे को भी कोर्ट में लाने को कहा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें