बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में हर दिन कुछ नया सामने आ रहा है। पत्नी निकिता सिंघानिया ने अतुल की तरफ से लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों से पूरी तरह से नकार दिया। कई दिनों तक भागने के बाद पुलिस ने निकिता को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ के दौरान, निकिता ने दावा किया कि इसके उलट अतुल ने उन्हें उत्पीड़न का शिकार बनाया। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके कारण उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया।
