Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वजह से कई विकास कार्यों को गति मिली है। सड़कों से लेकर एयरपोर्ट के अलावा टूरिज्म इंडस्ट्री को भी बूस्ट मिल रहा है। देशभर के लोगों के लिए यहां रोजगार के कई अवसर खुल रहे हैं । ऐसे में कई बिजनेसमैन अवसर का फायदा उठाते हुए यहां जमकर प्रॉपर्टीज में इनवेस्ट कर रहे हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने भी अयोध्या में 14.5 करोड़ का एक प्लॉट खरीद लिया है। राम की इस पावन धरती पर अमिताभ बच्चन 10,000 sq ft के एरिया में एक घर बनाने का प्लान कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घर 7 स्टार मिक्स एनक्लेव The Saryu में बनेगा।
बिग बी के दिल के करीब है अयोध्या
अयोध्या में स्थित इस प्लॉट की डील को मुंबई के एक डेवलपर The House of Abhinandan Lodha ने फाइनल किया है। डील को सील करने पर अमिताभ बच्चन का एक बयान सामने आया। बिग बी ने बताया कि अयोध्या का उनके हृदय में एक विशेष स्थान है। 81 साल के एक्टर ने कहा कि इस सिटी में ट्रेडिशन और मॉडर्निटी दोनों एकसाथ बसते हैं। इस स्पिरिचुअल राजधानी में मैं एक घर बनाने का सपना देख रहा हूं। वहीं इस डील को डन करने वाले अभिनंदन ने बताया कि बच्चन The Sarayu के पहले नागरिक होंगे। ये जगह राम मंदिर से महज 15 मिनट की दूरी पर है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से विकास को मिली गति
22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन के चलते रिएल एस्टेट में बूस्ट देखने को मिल रहा है। राम मंदिर को फोकस में रखते हुए सरकार के पास पूरे टाउन को ट्रांसफॉर्म करने का एक प्लान है। इसे एक मॉडर्न धार्मिक टूरिज्म का हब बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के मुताबिक राम नगरी में 15,700 करोड़ के विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई गई है। अयोध्या की मॉडर्न ट्रांसफॉर्मेशन में 30,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट की थीम Ayodhya Vision 2047 रखी गई है।
राम मंदिर के उद्घाटन के साथ बढ़ने वाले टूरिज्म को देखते हुए पीएम मोदी ने पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कर दिया है। इसके साथ है महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशन एयरपोर्ट को भी हरी झंडी दिखाई गई है। 22 जनवरी को होने वाले समारोह में देश और दुनिया से कई हस्तियां आने वाली हैं। ऐसे में अयोध्या के लगभग सारे होटल भी शत-प्रतिशत बुक हो गए हैं।