Get App

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए मची होड़, बिग बी ने 14.5 करोड़ में खरीदा प्लॉट

Ayodhya Ram Temple: 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन के चलते रिएल एस्टेट में बूस्ट देखने को मिला है। राम मंदिर को फोकस में रखते हुए सरकार के पास पूरे टाउन को ट्रांसफॉर्म करने का एक प्लान है। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने भी अयोध्या में 14.5 करोड़ का एक प्लॉट खरीद लिया है। वो जल्द ही यहां घर बनाने का प्लान कर रहे हैं-

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2024 पर 2:09 PM
Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए मची होड़, बिग बी ने 14.5 करोड़ में खरीदा प्लॉट
Amitabh Bachchan बने The Sarayu के पहले नागरिक, खरीदा करोडों का प्ल़ॉट

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वजह से कई विकास कार्यों को गति मिली है। सड़कों से लेकर एयरपोर्ट के अलावा टूरिज्म इंडस्ट्री को भी बूस्ट मिल रहा है। देशभर के लोगों के लिए यहां रोजगार के कई अवसर खुल रहे हैं । ऐसे में कई बिजनेसमैन अवसर का फायदा उठाते हुए यहां जमकर प्रॉपर्टीज में इनवेस्ट कर रहे हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने भी अयोध्या में 14.5 करोड़ का एक प्लॉट खरीद लिया है। राम की इस पावन धरती पर अमिताभ बच्चन 10,000 sq ft के एरिया में एक घर बनाने का प्लान कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घर 7 स्टार मिक्स एनक्लेव The Saryu में बनेगा

बिग बी के दिल के करीब है अयोध्या

अयोध्या में स्थित इस प्लॉट की डील को मुंबई के एक डेवलपर The House of Abhinandan Lodha ने फाइनल किया है। डील को सील करने पर अमिताभ बच्चन का एक बयान सामने आया। बिग बी ने बताया कि अयोध्या का उनके हृदय में एक विशेष स्थान है। 81 साल के एक्टर ने कहा कि इस सिटी में ट्रेडिशन और मॉडर्निटी दोनों एकसाथ बसते हैं। इस स्पिरिचुअल राजधानी में मैं एक घर बनाने का सपना देख रहा हूं। वहीं इस डील को डन करने वाले अभिनंदन ने बताया कि बच्चन The Sarayu के पहले नागरिक होंगे। ये जगह राम मंदिर से महज 15 मिनट की दूरी पर है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से विकास को मिली गति

22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन के चलते रिएल एस्टेट में बूस्ट देखने को मिल रहा है। राम मंदिर को फोकस में रखते हुए सरकार के पास पूरे टाउन को ट्रांसफॉर्म करने का एक प्लान है। इसे एक मॉडर्न धार्मिक टूरिज्म का हब बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के मुताबिक राम नगरी में 15,700 करोड़ के विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई गई है। अयोध्या की मॉडर्न ट्रांसफॉर्मेशन में 30,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट की थीम Ayodhya Vision 2047 रखी गई है।

ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

तेजी से बढ़ा टूरिज्म

सब समाचार

+ और भी पढ़ें