Get App

Ayodhya Rape Case: 'सपा का कोई न कोई दरिंदा जरूर शामिल होगा': अयोध्या में दलित लड़की से दरिंदगी पर बोले सीएम योगी

Ayodhya Rape Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्‍या जिले में पुलिस ने अनुसूचित जाति (SC) की लापता युवती का निर्वस्‍त्र शव बरामद किया गया है। उसकी बेरहमी से हत्या कर आंखें निकाल ली गई थीं और शरीर पर कई जख्म दिए गए थे। पुलिस ने युवती के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है

Akhileshअपडेटेड Feb 02, 2025 पर 8:51 PM
Ayodhya Rape Case: 'सपा का कोई न कोई दरिंदा जरूर शामिल होगा': अयोध्या में दलित लड़की से दरिंदगी पर बोले सीएम योगी
Ayodhya Rape Case: अयोध्या में दलित युवती से दरिंदगी के मामले में विपक्षी पार्टियों ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा

Ayodhya Rape Case: फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद अवधेश प्रसाद रविवार (2 फरवरी) को एक दलित युवती की गैंगरेप के बाद नृशंस हत्या के बारे में बोलते हुए पत्रकारों के सामने रो पड़े। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे सपा सांसद की नौटंकी करार देते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने दावा किया कि इस मामले में सपा का कोई न कोई दरिंदा जरूर शामिल होगा।

अयोध्‍या जिले में पुलिस ने अनुसूचित जाति (एससी) की लापता 22 वर्षीय युवती का शनिवार को निर्वस्‍त्र शव बरामद किया, जिसकी बेरहमी से हत्या कर आंखें निकाल ली गई थीं। पुलिस ने युवती के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। परिवार के सदस्यों ने हत्या से पहले बलात्कार का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पीड़िता की आंखें फोड़ दी गईं। साथ ही उसकी हड्डियां तोड़ दी गईं और उसके शरीर पर गहरे घाव थे।

घटना के बारे में जानने के बाद अवधेश प्रसाद पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पीड़िता के घर पहुंचे। भावनाओं में बहकर वह पत्रकारों के सामने रोते हुए बोले, "मैं उसे बचाने में असफल रहा।" उनके सहकर्मियों ने उन्हें सांत्वना दी और उनसे मजबूत बने रहने और न्याय के लिए लड़ने का आग्रह किया। एक पत्रकार वार्ता के दौरान प्रसाद ने कहा, "मुझे दिल्ली, लोकसभा जाने दीजिए। मैं इस मामले को (प्रधानमंत्री) मोदी के सामने उठाऊंगा।अगर हमें न्याय नहीं मिला तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।"

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने भगवान राम और देवी सीता का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि इतना जघन्य अपराध कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा, "इतिहास क्या कहेगा? लड़की के साथ ऐसा कैसे हुआ?" उनके समर्थकों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय के लिए लड़ने के लिए चुना गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें