Back Pain: आज कल बहुत से लोग कमर दर्द से पीड़ित हैं। यह एक आम समस्या हो गई है। कई बार ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान से भी कमर में दर्द होने लगता है। लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है। विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है। जिसकी कमी से शरीर में दर्द की शिकायत होने लगती है। विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है। इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है। इतना ही नहीं शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है।
युवाओं में बढ़ता कमर दर्द
आजकल युवाओं की फिजिकल एक्टिविटीज काफी कम हो गई है। जिससे उनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है। इससे जकड़न पैदा होने लगती है। ये भी कमर दर्द की वजह बन सकता है। कई युवा ऑफिस या वर्क फ्रॉम होम के दौरान एक ही पोजीशन में लगातार बैठे रहते हैं। कुछ युवा कुर्सी पर सही पोजीशन पर बैठ कर पढ़ाई या लैपटॉप यूज नहीं करते है। वर्क फ्रॉम होम में लेट कर काम करना पसंद करते हैं। कभी या फिर टेढ़े होकर किताब पढ़ना कमर दर्द की बड़ी वजह बन जाती है, फिर लाख कोशिशों के बाद भी तकलीफ दूर नहीं होती। आइए जानते हैं कि आप कैसे राहत पा सकते हैं?
घरेलू नुस्खों की बात करें तो बैक पेन को भगाने के लिए हल्दी वाला दूध काफी फायदा करता है। हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण हड्डियों के दर्द को दूर करने में कारगर होते हैं। कमर के निचले हिस्से में हो रहे दर्द (Lower Back Pain) से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिया जा सकता है। इसके लिए एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। कमर दर्द होने पर योगसन और कुछ एक्सरसाइज का भी सहारा लिया जा सकता है। हालांकि बिना फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह लिए बगैर ऐसा बिलकुल भी नहीं करें। वरना फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अगर किसी का वजन अधिक है तो जाहिर सी बात है उसको बैक पेन की शिकायत ज्यादा हो सकती है। कमर दर्द से बचने के लिए वजन कम करें। ताकि पीठ के निचले हिस्से से दवाब कम हो सके। अगर आपको वजन कम करने के लिए मदद की जरूरत है तो किसी फिटनेस ट्रेनर की मदद ले सकते हैं।
कमर के दर्द में गर्म पानी से नहाना या फिर बाथटब में कुछ देर गर्म पानी के अंदर बैठने पर आराम मिल सकता है। गर्म पानी की सिंकाई भी की जा सकती है। हालांकि, ध्यान दें कि पानी का तापमान बहुत ज्यादा ना हो जिससे त्वचा जलने लगे।