Garlic: जाड़े में लहसुन खाने से इन बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी, जानिए इसके अद्भुत फायदे

Garlic: अगर आप ठंड के मौसम में कच्चा लहसुन खाते हैं, तो अनजाने में कई बीमारियों का एकसाथ इलाज हो जाता है। इससे डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी जैसे तमाम रोगों की छुट्टी हो जाती है

अपडेटेड Nov 17, 2022 पर 3:22 PM
Story continues below Advertisement
कच्चे लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन पाया जाता है।

Garlic: आयुर्वेद में लहसुन को औषधि का दर्जा दिया गया है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिससे सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद है। जब आप सर्दी यानी जाड़े के मौसम में इसे खाते हैं तो समझिए कि आपने एक साथ ढेर सारी बीमारियों की छुट्टी कर दी। डॉक्टर्स भी रोजाना डाइट में लहसुन शामिल करने की सलाह देते हैं। पहले के समय में लहसुन का इस्तेमाल दवा की तरह किया जाता है। इसके साथ ही जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए भी लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है।

कैसे खाएं कच्चा लहसुन

ठंड में लहसुन के फायदे पाने के लिए आपको इसे खाली पेट खाना (garlic benefits with empty stomach) चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि खाली पेट लहसुन की 2 कली छीलकर चबाना लेना चाहिए। इसके साथ 1 गिलास गुनगुना पानी भी पी सकते हैं। इसके बाद करीब आधे घंटे तक कुछ भी नहीं खाना है। लहसुन की कच्ची कलियां खाने से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इसका सबसे बड़ा फायदा जुकाम की बीमारी में मिलता है। जिन लोगों की इम्युनिटी बूस्ट रहती है। उन्हें सर्दी-जुकाम जैसे आम संक्रमण का सामना नहीं करना पड़ता है। एक स्टडी में कहा गया है कि लहसुन की कच्ची कलियां खाने आपके बीमार पड़ने का खतरा 61 फीसदी कम हो जाता है।

Thyroid है तो इन चीजों से रहें दूर, ये है वॉर्निंग संकेत, कभी न करें नजरअंदाज


फायदे

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है

गलत खानपान और खराब लाइस्टाइल के चलते बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। डॉक्टर्स की मानें तो लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इससे कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है। इसके लिए रोजाना कच्चा लहसुन खाना चाहिए। अगर लहसुन में पाए जाने वाले गंधक के चलते इसे नहीं खा सकते हैं तो शहद के साथ खा सकते हैं।

जोड़ों में दर्द

अगर आपको बार-बार जोड़ों में दर्द या मसल्स में दर्द होता है, तो यह शरीर में बढ़ रही इंफ्लामेशन का लक्षण होता है। लेकिन कच्चे लहसुन में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। जिससे सूजन को खत्म करने और दर्द से राहत मिलती है। वहीं, जाड़े में ठंड को दूर रखने के लिए भी लहसुन फायदेमंद होता है।

पेट से जुड़ी बीमारियों में आराम

लहसुन पेट संबंधी समस्याओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे कब्ज, गैस, एसिडिटी, बदहजमी में बहुत जल्द आराम मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।