Thyroid: थायराइड एक ऐसी बीमारी है जिससे सबसे ज्यादा लोग चपेट में आ रहे हैं। जिसकी मुख्य वजह गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल है। ज्यादातर लोग ये नहीं समझ पाते हैं कि थायराइड क्या होता है? बता दें कि थायराइड तितली के आकार का एक ग्लैंड होता है जोकि सांस की नली के ऊपर होता है। जब इस थायराइड ग्लैंड में हार्मोन का बैलेंस बिगड़ जाता है तो ये समस्या खड़ी हो जाती है। थायराइड के मरीज अपने खानपान का खास ध्यान रखकर इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं। थायराइड दो तरह का होता है। हायपरथायराइड और हाइपोथाइराइड।
Thyroid Society की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हर 10वां शख्स थायराइड का शिकार है। वहीं पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में थायराइड की बीमारी 10 गुना ज्यादा होती है। रिसर्च में कहा गया है कि जागरूक नहीं होने के चलते यह बीमारी तेजी से फैल रही है। थायराइड की वजह से कोलेस्ट्रॉल की समस्या, डिप्रेशन, डायबिटीज, इंसोमनिया और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
हाइपरथायरायडिज्म में वजन घटना, गर्मी न झेल पाना, ठीक से नींद न आना, प्यास लगना, अत्यधिक पसीना आना, हाथ कांपना, दिल तेजी से धड़कना, कमजोरी, चिंता, और नींद नहीं आना शामिल है। हाइपोथायराइड में सुस्ती, थकान, कब्ज, धीमी हृदय गति, ठंड, सूखी त्वचा, बालों में रूखापन, अनियमित मासिकचक्र और इन्फर्टिलिटी के लक्षण दिखाई देते हैं। अगर आप थायराइड की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके शरीर के लिए किन चीजों का सेवन हानिकारक हो सकता है। ताकि आप अपने डाइट पर ध्यान दे सकें। खुद को स्वस्थ रख सकें। आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो थायराइड के मरीजों को नहीं खाना चाहिए।
फास्ट फूड को थायराइड के लिए सबसे अनहेल्दी माना जाता है। फास्ट फूड में आयोडीन की कमी होती है, जो थायराइड को बढ़ा सकती है। अमेरिकन थायराइड एसोसिएशन के अनुसार रेस्टोरेंट में बनने वाले फूड आइटम्स में बहुत कम मात्रा में आयोडीन सॉल्ट का प्रयोग किया जाता है। इसमें मौजूद सैक्रीन थायराइड की समस्या को बढ़ा सकता है।
कैफीन वैसे तो सीधे थायराइड नहीं बढ़ाता है। लेकिन यह उन परेशानियों को बढ़ा देता है, जो थायरॉइड की वजह से पैदा होती हैं। जैसे बेचैनी और नींद में खलल।
ज्यादा मात्रा में चीनी नहीं खाना चाहिए। ये वैसे भी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। लेकिन ऐसे मरीजों को चीनी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए जिनका थायराइड के कारण अचानक ही वजन बढ़ गया हो। अगर आप चीनी खाना कम नहीं करेंगे तो वजन बढ़ सकता है। जिससे थायराइड के लेवल पर भी इसका असर पड़ता है।
थायराइड की समस्या इन दिनों आम हो गई है। प्रॉपर डाइट और एक्सरसाइज से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन डाइट में किसी भी चीज को हटाने या बढ़ाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।