Get App

Back Pain: युवाओं में बढ़ता कमर दर्द! ऐसे करें देसी इलाज, जल्द मिलेगा आराम

Back Pain: आज के समय में कमर दर्द की समस्या आम हो गई है। किसी को भारी सामान उठाने, लगातार बैठे रहने या गलत सोने से भी कमर दर्द शुरू हो जाता है। इसे मामूली घरेलू उपचार से ठीक किया जा सकता है

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 17, 2022 पर 5:25 PM
Back Pain: युवाओं में बढ़ता कमर दर्द! ऐसे करें देसी इलाज, जल्द मिलेगा आराम
विटामिन 12 की कमी से भी शरीर में दर्द की शिकायत होने लगती है।

Back Pain: आज कल बहुत से लोग कमर दर्द से पीड़ित हैं। यह एक आम समस्या हो गई है। कई बार ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान से भी कमर में दर्द होने लगता है। लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है। विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है। जिसकी कमी से शरीर में दर्द की शिकायत होने लगती है। विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है। इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है। इतना ही नहीं शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है।

युवाओं में बढ़ता कमर दर्द

आजकल युवाओं की फिजिकल एक्टिविटीज काफी कम हो गई है। जिससे उनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है। इससे जकड़न पैदा होने लगती है। ये भी कमर दर्द की वजह बन सकता है। कई युवा ऑफिस या वर्क फ्रॉम होम के दौरान एक ही पोजीशन में लगातार बैठे रहते हैं। कुछ युवा कुर्सी पर सही पोजीशन पर बैठ कर पढ़ाई या लैपटॉप यूज नहीं करते है। वर्क फ्रॉम होम में लेट कर काम करना पसंद करते हैं। कभी या फिर टेढ़े होकर किताब पढ़ना कमर दर्द की बड़ी वजह बन जाती है, फिर लाख कोशिशों के बाद भी तकलीफ दूर नहीं होती। आइए जानते हैं कि आप कैसे राहत पा सकते हैं?

कैसे पाएं राहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें