Bahraich Wolf Attack: 3 साल की बच्ची को खा गया आदमखोर भेड़िया, 1 किमी दूर मिला शव, खौफ के साए में गांव के लोग

UP Wolf Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच के 35 गांव अभी भी भेड़िए के आतंक से खौफजदा हैं। आदमखोर भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 8 बच्चों को भेड़िए खा चुके हैं। अभी 1 सितंबर की रात फिर गांव में भेड़िये एक 3 साल की बच्ची को उठा ले गए। उसके दोनो हाथ खाकर छोड़ दिया। बच्ची का शव गांव से एक किमी दूर बरामद हुआ है

अपडेटेड Sep 02, 2024 पर 12:45 PM
UP Wolf Attack: बहराइच में लोगों की तमाम सतर्कता के बावजूद भेड़िये एक के बाद करके बच्चों खा रहा है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक फिर सामने आया है। हरदी थाना में भेड़िये ने एक 3 साल की बच्ची निशाना बनाया है। वन विभाग की घेराबंदी से बचते हुए भेड़िए ने ये हमला किया है। आदमखोर भेड़िये ने मां के पास सो रही 3 साल की बच्ची को अपना निवाला बना लिया। उसने बच्चे के दोनों हाथ खा लिए हैं। 2 घंटे के बाद बच्ची का शव घर से एक किमी दूर मिला है। बेटी की लाश देखकर मां होश खो बैठी। वहीं भेड़िये ने इसी इलाके की 60 साल की एक बुजुर्ग महिला पर भी हमला किया है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं।

भेड़ियो के हमले में अब तक 7 बच्चों और एक महिला की मौत हो चुकी है। कुल मिलाकर 8 लोगों को भेड़िया अपना निवाला बना चुके हैं। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

3 साल की बच्ची को उठा ले गया भेड़िया


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना महसी तहसील के नाउवन गरेठी गांव की है। 3 साल की एक बच्ची को भेड़िया ने निशाना बनाया। मां मीनू अपने घर पर बरामदे में बच्ची को लेकर सो रही थी। देर रात करीब 2 बजे भेड़िया आया और 3 साल की बच्ची की गर्दन पकड़कर उठा ले गया। बच्ची जैसे ही चिल्लाई मां जाग गई। तुरंत चिल्लाना शुरू कर दिया। घर के अन्य लोग और गांव के लोग भेड़िया को खदेड़ा। हालांकि तब तक भेड़िया लापता हो गया। इसके बाद काफी देर तक ढूंढ़ने के बाद घर से 1 किमी दूर बच्ची का शव बरामद हुआ। बच्ची के दोनों हाथ भेड़िए खा गए थे। मां मीनू ने आगे बताया कि बच्ची को खाने के बाद भेड़िया फिर आया, लेकिन गांव के लोग जाग रहे थे, भगा दिया। मीनू ने बताया कि बीती रात ही तीन भेड़िये थे। जिनमें से आगे वाला बच्ची का शरीर लेकर जा रहा था। बाकी के दोनों भेड़िये पीछे-पीछे चल रहे थे।

जिला अधिकारी ने किया गांव का दौरा

भेड़िए के हमले में बच्ची की मौत की खबर पर डीएम मोनिका रानी और एसपी वृंदा शुक्ला सुबह 6 बजे गांव पहुंचीं। पीड़ित परिवार से बात की। उन्होंने कहा कि प्रशासन आपकी हर संभव मदद करेगा। DM मोनिका रानी ने कहा कि विशेष समस्या यह आ रही है कि भेड़िए के हमले की घटनाएं अब एक गांव में न होकर अलग-अलग गांवों में हो रही हैं। वन विभाग और पुलिस की टीमें लोगों को जागरूक कर रही है। मैं अपील करना चाहती हूं कि कुछ दिनों के लिए लोग घरों के अंदर ही सोएं। ये घटनाएं अलग-अलग महीने हो रही हैं। पिछले महीने यानी जुलाई से अब तक यह 8वीं घटना है। शासन इस मामले पर बहुत संवेदनशील है। शासन मॉनिटरिंग कर रहा है। 4 भेड़िए पकड़े भी गए हैं। 2 भेड़िए बचे हैं।

सीएम योगी ने जारी किए निर्देश

भेड़ियों के हमले की घटनाओं को सीएम योगी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने वन विभाग के सीनियर अफसरों को जिले में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि हर हाल में भेड़ियों पर काबू पाने और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जाएं। प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, स्थानीय पंचायत, राजस्व विभाग क्षेत्र में व्यापक जन जागरूकता पैदा करें। लोगों को सुरक्षा के उपायों के बारे में भी बताएं।

Operation Bhediya: बहराइच में 8 बच्चों को मारने वाले 4 आदमखोर भेड़िए पकड़े गए, 2 अभी भी फरार, जानें कैसे शुरू हुआ 'ऑपरेशन भेड़िया'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।