बांदा में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। यह दुल्हन ऐसे लोगों को निशाना बनाती थी, जिनकी शादी नहीं हुई होती थी। इसका पूरा एक गिरोह था, जो कि उत्तर प्रदेश के बांदा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, कानपुर तक फैला हुआ था। पुलिस ने शादी के नाम पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें 4 लोग गिफ्तार हुए हैं। इस गिराहो में महिलाएं भी शामिल हैं। इनके पास चार मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड और नकद 5000 रुपये बरामद हुए हैं। दुल्हन शादी के नाम पर पैसे ठगती थीं। शादी के बाद, लड़की को दूल्हे के साथ विदा किया जाता था। इसके बाद 2-3 दिन रहकर घर से कैश और गहने लेकर फरार हो जाती थी।
