Bank Deposit Slip Viral: कुंभ में जाने के लिए महिला ने लगाया ऐसा जुगाड़, बैंक वाले भी रह गए हैरान

Bank Deposit Slip Viral: डिजिटल युग में ज्यादातर लोग ऑनलाइन बैंकिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन एक महिला की बैंक जमा पर्ची ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। उसने धनराशि की जगह "कुंभ" और कारण में "पति के साथ मेला घूमने जाना है" लिख दिया। इस वायरल पर्ची को देखते ही लोगों की हंसी थमने का नाम नहीं ले रही है

अपडेटेड Jan 26, 2025 पर 7:39 PM
बैंक की पर्ची ने मचाया तहलका

Bank Deposit Slip Viral: आज के डिजिटल युग में ज्यादातर लोग बैंक में भीड़ से बचने के लिए एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ लोग आज भी परंपरागत तरीके से पैसे जमा करने के लिए बैंक पहुंचते हैं। वहीं, बैंक की जमा पर्ची भरने में गलती करना भी इनका खास ट्रेडमार्क बन चुका है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही घटना सुर्खियां बटोर रही है। जहां एक महिला की जमा पर्ची पर लिखी गई बातें देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो गए। हुआ यूं कि महिला ने पर्ची पर राशि की जगह अपनी कुंडली की "राशि" लिख दी और जमा का कारण बताया—"पति के साथ मेला घूमने जाना है।"

यह मजेदार घटना इतनी वायरल हो गई कि लोग कमेंट कर रहे हैं, "पर्ची पढ़कर बैंक मैनेजर कोमा में है!"यह घटना सोशल मीडिया पर हंसी का कारण बन गई है और लोगों को गुदगुदा रहा है।

बैंक की पर्ची ने मचाया तहलका

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला की जमा पर्ची वायरल हो रही है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। इंस्टाग्राम अकाउंट @smartprem19 पर शेयर किए गए इस वीडियो में भारतीय स्टेट बैंक की एक जमा पर्ची दिखाई गई है। खास बात यह है कि इस पर्ची पर 29 जनवरी 2025 की तारीख लिखी गई है जो अभी तक आई ही नहीं है।


पर्ची पर लिखे मजेदार विवरण

पर्ची में महिला का नाम राधिका शर्मा दर्ज है। उसने 10,000 रुपये जमा करने थे लेकिन नकद/चेक के विवरण में उसने लिखा, “पति के साथ मेला घूमने जाना है।” धनराशि के कॉलम में उसने “कुंभ” और योग के कॉलम में “कुंभ मेला” लिख दिया। इस अजीबोगरीब पर्ची को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो वायरल होते ही 15 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा। लोगों ने मजेदार टिप्पणियां करते हुए लिखा, “मैडम को घूमने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।” कुछ ने तारीख की गलती पर ध्यान दिया तो किसी ने कहा कि यह पर्ची पढ़कर बैंक मैनेजर कोमा में चला गया होगा। चाहे यह घटना असली हो या फेक लेकिन इसने सभी का भरपूर मनोरंजन किया।

Viral Video: खेत में बिछा था जाल, फंस गया जहरीला किंग कोबरा, महिलाओं ने ऐसे बचाई सांप की जान, देखें वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।