Bank Deposit Slip Viral: आज के डिजिटल युग में ज्यादातर लोग बैंक में भीड़ से बचने के लिए एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ लोग आज भी परंपरागत तरीके से पैसे जमा करने के लिए बैंक पहुंचते हैं। वहीं, बैंक की जमा पर्ची भरने में गलती करना भी इनका खास ट्रेडमार्क बन चुका है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही घटना सुर्खियां बटोर रही है। जहां एक महिला की जमा पर्ची पर लिखी गई बातें देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो गए। हुआ यूं कि महिला ने पर्ची पर राशि की जगह अपनी कुंडली की "राशि" लिख दी और जमा का कारण बताया—"पति के साथ मेला घूमने जाना है।"
