Get App

IPL 2022: पिच क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को मिलेंगे 1.25 करोड़ रुपये, जय शाह ने 'अनसंग हीरोज' के लिए उठाया दिल छू लेने वाला कदम

दो महीने तक चले क्रिकेट के मेले के बाद IPL 2022 समाप्त हो गया है। डेब्यू कर रहे गुजरात टाइटंस ने रविवार रात खिताबी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर IPL 2022 का खिताब जीता। हर सीजन की तरह इस बार भी इस टूर्नामेंट का रोमांच खूब सर चढ़कर बोला

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2022 पर 3:08 PM
IPL 2022: पिच क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को मिलेंगे 1.25 करोड़ रुपये, जय शाह ने 'अनसंग हीरोज' के लिए उठाया दिल छू लेने वाला कदम
BCCI ने क्यूरेटर और मैदानकर्मियों को 1 करोड़ 25 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सफल आयोजन के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने एक दिल छू लेने वाला कदम उठाया है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। बीसीसीआई ने हाल में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान पिच तैयार करने वाले क्यूरेटर और मैदानकर्मियों को एक करोड़ 25 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। बीसीसीआई ने उन्हें IPL 2022 के "अनसंग हीरो (unsung heroes)" के रूप में जिक्र किया है।

बता दें कि दो महीने तक चले क्रिकेट के मेले के बाद IPL 2022 समाप्त हो गया है। डेब्यू कर रहे गुजरात टाइटंस ने रविवार रात खिताबी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर IPL 2022 का खिताब जीता। हर सीजन की तरह इस बार भी इस टूर्नामेंट का रोमांच खूब सर चढ़कर बोला।

ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir: राहुल भट के बाद अब कुलगाम में एक और कश्मीरी पंडित की हत्या, आतंकियों ने गोली मारकर ली महिला टीचर की जान

BCCI के सचिव जय शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे उन व्यक्तियों के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित करने की खुशी है, जिन्होंने टाटा IPL 2022 के दौरान हमें सर्वश्रेष्ठ मुकाबले दिए। अनसंग हीरो- इस सत्र में IPL के छह स्थलों के क्यूरेटर और मैदानकर्मी।’’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें