वर्ल्ड कप में IND vs PAK मैच से पहले वायरल हो रही RJ प्रवीण की कविता 'बस खेल ही तो है', पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी की दिल खोल कर तारीफ

भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले से जुड़े मीम्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अब इस महामुकाबले से पहले रेडियो जॉकी प्रवीण की एक कविता काफी वायरल हो रही है। आरजे प्रवीण ने आईसीसी और विश्व कप के ऑफीशियल पेजों को टैग करते हुए अपनी कविता को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। आरजे प्रवीण ने अपनी कविता का टाइटल 'बस खेल ही तो है' रखा है। यह कविता उन्होंने खास तौर पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए लिखी है

अपडेटेड Oct 13, 2023 पर 7:42 PM
मौजूदा ICC वनडे विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023) में भारत बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला बस कुछ ही दूर है।

मौजूदा ICC वनडे विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023) में भारत बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला बस कुछ ही दूर है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले से जुड़े मीम्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अब इस महामुकाबले से पहले रेडियो जॉकी प्रवीण की एक कविता काफी वायरल हो रही है। आरजे प्रवीण ने आईसीसी और विश्व कप के ऑफीशियल पेजों को टैग करते हुए अपनी कविता को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

बस खेल ही तो है नाम से सुनाई कविता

आरजे प्रवीण ने अपनी कविता का टाइटल 'बस खेल ही तो है' रखा है। यह कविता उन्होंने खास तौर पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए लिखी है। यह कविता पाकिस्तानी खिलाड़ियों के एक चुनिंदा ग्रुप के सामने पेश की गई। इस ग्रुप में पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, इफ्तिखार अहमद और दूसरे खिलाड़ी भी शामिल थे। इस कविता ने कई सारे लोगों को उन नॉस्टैल्जिया में धकेल दिया है, जब लोग ब्लैक एंड व्हाइट टीवी पर एंटीना के जरिए भारत पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाते हैं।

World Cup-2023: पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले युवराज का शुभमन गिल को स्पेशल मैसेज, बोले खड़ा हो जा और खेल | Moneycontrol Hindi


कविता में दिखाया गया खेल का सार

आरजे प्रवीण ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच के सार को भी दिखाया है। इसमें बाबर बनाम बुमराह और विराट बनाम शाहीन के मुकाबले को भी दर्शाया गया है। आखिर में कविता इसके साथ खत्म होती है कि सिर्फ एक खेल है - "बस खेल ही तो है।" इस कविता को सुनकर पाकिस्तानी खिलाड़ी भी खासे भावुक हो गए और उन सभी ने आरजे प्रवीण की कविता की काफी तारीफ भी की। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खासा वायरल हो रहा है।

14 अक्टूबर को होगा भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला

वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला शनिवार यानी 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती दोनों ही मैचों को जीत चुकी हैं। ऐसे में दोनों ही टीमें इस विश्व कप में अपने अजेय अभियान को जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। वन डे विश्व कप के इतिहास में अभी तक पाकिस्तान की टीम एक बार भी भारत को नहीं हरा पाई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।