आईफोन 16 Pro Max लेकर भीख मांगता दिखा भिखारी, देखते ही लोगों के उड़े होश

अजमेर में हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान एक भिखारी आईफोन 16 Pro Max लेकर भीख मांगते हुए वायरल हुआ। वीडियो में भिखारी लकड़ी की ट्रॉली पर सवार होकर फोन दिखा रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो ने चर्चाएं शुरू की, और यूजर्स ने अजीब प्रतिक्रिया दी

अपडेटेड Jan 19, 2025 पर 4:31 PM
आईफोन के साथ भीख मांगता भिखारी

हाल ही में अजमेर में हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का 813वां उर्स बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें दुनियाभर के जायरीनों ने शिरकत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खास मौके पर दरगाह में चादर पेश की। लेकिन इस साल उर्स में एक अनोखी घटना ने सबका ध्यान आकर्षित किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक भिखारी आईफोन 16 Pro Max लेकर भीख मांगता दिखा, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है। यह वीडियो अजमेर के ढाई दिन के झोपड़े की ओर बसे बाजार से सामने आया और देखते ही देखते वायरल हो गया।

वीडियो में यह भिखारी लकड़ी की ट्रॉली पर सवार होकर आईफोन दिखा रहा था जिसे देखकर लोग चौंक गए। इस अजीबो-गरीब दृश्य ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं बटोरीं और यूजर्स ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।

आईफोन के साथ भीख मांगता भिखारी


यह वीडियो राजस्थान के अजमेर का है जहां एक भिखारी लकड़ी की ट्रॉली पर सवार होकर भीख मांगते हुए आईफोन 16 Pro Max दिखा रहा है। जब लोग उससे फोन के बारे में पूछते हैं तो वह इसे गर्व से दिखाते हुए बताता है कि यह आईफोन 16 Pro Max है। यह दृश्य देखने में काफी हैरान करने वाला है खासकर जब भिखारी के पास एक लाखों रुपये की कीमत का फोन हो।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने कई तरह के रिएक्शन दिए। वीडियो को 5.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया और कई लोग इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ख्वाजा साहब सभी को नवाज रहे हैं," जबकि दूसरे ने मजाक में कहा, "लगता है मुझसे ज्यादा अमीर अजमेर के भिखारी हैं।"

अजमेर की दरगाह और भिखारी की स्थिति

अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के आसपास हमेशा भिखारियों की भीड़ रहती है क्योंकि श्रद्धालु यहां भारी मात्रा में दान देते हैं। इस वीडियो ने सभी को चौंका दिया है क्योंकि जहां एक ओर भिखारी के पास आईफोन है, वहीं दूसरी ओर उसे भीख मिल रही है।

Naag Nagin Video: प्रेम में डूबे थे नाग-नागिन, तभी एक शख्स कूद गया, आगे क्या हुआ देखें पूरा वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।