दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो सांप के नाम से थर-थर कांपने लगते हैं। मौत के घाट उतार देने वाले जहर से भरे इन रेंगने वाले जीवों से इंसान तो इंसान जंगल के जंगली जानवर भी खौफ खाते हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया में सांप से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया में एक नाग-नागिन का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों कपल प्रेम में डूबे हुए हैं। इस बीच एक शख्स उन्हें प्रेम में डूबे हुए देख लेता है। इसके बाद लंबी छलांग लगाकर उनके पास कूद जाता है। इसके बाद जो हालत होती है, उसे देखकर हर कोई हैरान है।
कहते हैं कि एक बार सांप अगर भड़क गया तो फिर अपने शिकार की हालत पतली कर देता है। कुछ ऐसा ही इस वीडियो में है। जहां खुले मैदान में नाग नागिन प्रेम में डूबे हुए हैं। यह सीन जितना शांत है, उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है।
नाग-नागिन ने कर दिया घायल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ct_seeking1 नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें शख्स नाग-नागिन के करीब पहुंचता है। फिर कुछ ऐसा करता है, जिससे सब हैरान हो जाते हैं। वह उछलकर सीधा नाग-नागिन के पास जा गिरता है। यह देखना बेहद खतरनाक था। इसकी वजह ये है कि सांप कभी भी आक्रामक हो सकते हैं। यहां भी यही हुआ। शख्स के अचानक आए कदम से दोनों सांप आक्रामक हो गए और उन्होंने उस पर हमला कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सांपों के हमले से घायल हो जाता है। नाग के डसने के बाद वह तुरंत काटने के निशान को दिखाता है। सोशल मीडिया में यह वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।
वीडियो देखकर कमेंट्स की बौछार
वीडियो देखकर बहुत से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग शख्स की हिम्मत की प्रशंसा कर रहे हैं। जबकि अन्य लोग इस खतरनाक कदम के लिए उसे जोखिम भरा बता रहे हैं। वीडियो ने सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सांपों से उचित दूरी बनाए रखना कितना जरूरी है।