Video: पाकिस्तानी भी जुगाड़ में कम नहीं, न बिजली न सूरज, दुकान में कर दिया चकाचक धूप, देखें वीडियो

Pakistani Jugaad Viral Video: जुगाड़ के मामले में पाकिस्तानी भी किसी से कम नहीं है। ऐसे ही एक शख्स के दुकान में रोशनी नहीं आती थी। दुकान में हमेशा अंधेरा छाया रहता है। ऐस में दुकान में रोशनी लाने के लिए शख्स ने गजब का जुगाड़ लगाया। एक शीशा बाहर रखा और एक अंदर इसके बाद दुकान रोशनी से जगमगा उठी

अपडेटेड Jan 19, 2025 पर 1:29 PM
Pakistani Jugaad Viral Video: पाकिस्तान में एक शख्स ने जुगाड़ के जरिए अपनी दुकान को पूरी तरीके से रोशन कर दिया।

जुगाड़ के मामले में भारतीय ही नहीं पाकिस्तानी भी किसी से कम नहीं हैं। जब कोई समस्या आती है तो आमतौर पर हर कोई उसका समाधान जुगाड़ के जरिए निकाल लेता है। ऐसे ही भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में जुगाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। इसे देखकर हर कोई हैरान है। इस शख्स ने बिना बिजली और सूरज के अपनी दुकान में रोशनी फैला दी। इसे देखते ही हर कोई हैरान रह गया है। यह जुगाड़ इतना हिट हो गया है। सोशल मीडिया में यह शख्स सुर्खियां बटोर रहा है।

इस्टाग्राम अकाउंट @iqbal_i_me पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। यह वीडियो पाकिस्तान की एक दुकान का है। यह एक लोकल दुकान है जो अंदर से तो काफी बड़ी नजर आ रही है। वहां लाइट नहीं है। पूरी तरह से अंधेरा छाया हुआ है। अंधेरो को मिटाने के लिए शख्स न तो कई बल्ब जलाया और न ही ट्यूबलाइट और सीधे सूरज की रोशनी आने के लिए रास्ता साफ कर दिया।

दुकान में अंदर तक पहुंची धूप


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दुकान काफी लंबी है। अंदर तक अंधेरा छाया हुआ है। यह कपड़ों की दुकान है। यहां रोशनी बेहद जरूरी है। बिना रोशनी के कपड़े खरीदना मुश्किल रहता है। ऐसे में दुकानदार ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। शख्स ने दुकान के बाहर एक बड़ा शीशा रख दिया। उस शीशे पर जब धूप पड़ रही है तो टकराकर दुकान के अंदर जा रही है। इस तरह से दुकान भीतर भी धूप पहुंच गई। वीडियो बनाने वाले शख्स ने कहा कि ये देखो पाकिस्तानियों का जुगाड़, बिजली आ नहीं रही है और अंदर बड़ी दुकान है। बाहर शीशा लगाकर पूरी दुकान में लाइट दे दिया। यही इनका जुगाड़ है।

वीडियो में कमेंट्स की बौछार

इस वीडियो को देखते ही बहुत से लोग कमेंट करने लगे। वहीं कुछ लोग देखकर आगे निकल गए। अब तक 60 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। एक यूजर ने कहा कि दुकानदार ने साइंस बिना पढ़े साइंस को अप्लाई कर दिया। एक ने कहा कि ये बेसिक नॉलेज है। वहीं एक अन्य ने कहा कि ध्यान से भाई, इस तरह कई बार आग भी लग जाती है। एक दूसरे यूजर ने कहा कि लाइट आती नहीं, और इनको कश्मीर चाहिए।

इंसान के लिए घातक हैं ये जानवर, पलक झपकते ही खत्म कर सकते हैं जिंदगी, जानिए कैसे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।