Get App

इंसान के लिए घातक हैं ये जानवर, पलक झपकते ही खत्म कर सकते हैं जिंदगी, जानिए कैसे

हर साल मच्छर, सांप, और घोंघे जैसे जीव लाखों लोगों की मौत का कारण बनते हैं। मच्छर सबसे घातक, जबकि खारे पानी के मगरमच्छ और हाथी जैसे जीव भी खतरनाक हैं। बिच्छू, किसिंग बग, और राउंडवॉर्म जानलेवा बीमारियां फैलाते हैं। शार्क जैसे खतरनाक माने जाने वाले जीव अपेक्षाकृत कम मौतों का कारण बनते हैं

अपडेटेड Jan 19, 2025 पर 11:37
Story continues below Advertisement
मच्छर: सबसे घातक हत्यारे मच्छर हर साल 7.25 लाख से 10 लाख लोगों की मौत का कारण बनते हैं। ये छोटे लेकिन खतरनाक जीव मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड जैसी बीमारियां फैलाते हैं। खास बात यह है कि इनकी सबसे ज्यादा सक्रियता शाम के समय होती है, जब लोग सबसे कम सतर्क होते हैं। यही वजह है कि मच्छरों को मनुष्य के लिए सबसे घातक जीवों में पहला स्थान मिला है।

मीठे पानी के घोंघे: पानी में छिपा खतरा
मीठे पानी के छोटे घोंघे हर साल 2 लाख लोगों की जान ले लेते हैं। इन घोंघों के साथ फ्लैटवर्म नामक परजीवी रहते हैं, जो शिस्टोसोमियासिस (घोंघा बुखार) फैलाते हैं। ये बीमारी मुख्यतः उन इलाकों में होती है, जहां स्वच्छ पानी की कमी होती है। पानी में खेलने वाले बच्चे या काम करने वाले लोग इसका सबसे बड़ा शिकार बनते हैं।

सांप: साइलेंट किलर
दुनिया भर में सांप के काटने से हर साल करीब 1,38,000 लोगों की मौत होती है। सॉ-स्केल्ड वाइपर इनमें सबसे खतरनाक सांप माना जाता है, जिसका जहर तेज और घातक होता है। दिलचस्प बात यह है कि सांपों के डर से कई बार बिना जहरीले सांपों को भी मार दिया जाता है, जबकि ज्यादातर सांप मनुष्यों पर हमला नहीं करते।

किसिंग बग: एक चौंकाने वाला खतरा
किसिंग बग, जिसे ‘चगास बग’ भी कहते हैं, हर साल 10,000 मौतों का कारण बनता है। ये जीव खासतौर पर सोते समय चेहरे पर डंक मारते हैं। इसलिए इन्हें ‘किसिंग बग’ कहा जाता है। ये मध्य और दक्षिण अमेरिका में सबसे ज्यादा पाए जाते हैं।

बिच्छू: छोटे लेकिन जानलेवा
बिच्छुओं के काटने से हर साल 2,600 मौतें होती हैं। इनमें भारतीय लाल बिच्छू सबसे घातक माना जाता है। यह अपनी गति और जहर की मात्रा के कारण खतरनाक होता है। बिच्छुओं का जहर मुख्यतः बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा घातक होता है।

एस्केरिस राउंडवॉर्म: आंतों का परजीवी
एस्केरिस राउंडवॉर्म हर साल 2,500 लोगों की जान ले लेता है। यह कीड़ा आमतौर पर दूषित पानी या भोजन के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है और आंतों में संक्रमण फैलाता है। इस परजीवी के कारण बच्चों में कुपोषण और विकास में देरी जैसी समस्याएं होती हैं।

खारे पानी का मगरमच्छ: जल का विशाल शिकारी
खारे पानी के मगरमच्छ हर साल लगभग 1,000 लोगों की जान लेते हैं। ये 6 मीटर लंबे और 1,300 किलोग्राम भारी हो सकते हैं। ये मगरमच्छ घात लगाकर शिकार करते हैं और अपनी ताकत से बड़े से बड़े जानवर को भी पल भर में खत्म कर देते हैं।

हाथी: शांत लेकिन गुस्सैल
हाथी आमतौर पर शांत स्वभाव के माने जाते हैं, लेकिन जब गुस्से में आते हैं, तो तबाही मचा देते हैं। हर साल लगभग 500 लोग हाथियों के हमले में मारे जाते हैं। जंगलों की कटाई और इंसानों के अतिक्रमण के कारण हाथी और इंसानों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है।

हिप्पोपोटामस: खतरनाक पानी का राजा
हिप्पोपोटामस हर साल 500 मौतों का कारण बनता है। ये पानी और जमीन दोनों पर बेहद तेज और खतरनाक होते हैं। दिखने में शांत और भारी भरकम, लेकिन गुस्से में ये बड़ी नावों को भी पलट सकते हैं।

शार्क: गलतफहमी का शिकार
 शार्क को अक्सर सबसे खतरनाक माना जाता है, लेकिन हकीकत में ये सालाना कम मौतों का कारण बनते हैं। शार्क केवल 6 मौतों का कारण बनती हैं।

Story continues below Advertisement