हाल ही में अजमेर में हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का 813वां उर्स बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें दुनियाभर के जायरीनों ने शिरकत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खास मौके पर दरगाह में चादर पेश की। लेकिन इस साल उर्स में एक अनोखी घटना ने सबका ध्यान आकर्षित किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक भिखारी आईफोन 16 Pro Max लेकर भीख मांगता दिखा, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है। यह वीडियो अजमेर के ढाई दिन के झोपड़े की ओर बसे बाजार से सामने आया और देखते ही देखते वायरल हो गया।
