Get App

Bengaluru Airport Murder: पति, पत्नी और वो... अवैध संबंध का था शक, एयरपोर्ट ट्रॉली ऑपरेटर की सरेआम चाकू घोंपकर कर दी हत्या

Bengaluru Airport Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार (28 अगस्त) को एक कर्मचारी की चाकू मारकर सरेआम हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रॉली ऑपरेटर के तौर पर काम करता था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2024 पर 11:00 AM
Bengaluru Airport Murder: पति, पत्नी और वो... अवैध संबंध का था शक, एयरपोर्ट ट्रॉली ऑपरेटर की सरेआम चाकू घोंपकर कर दी हत्या
Bengaluru Airport Murder Case: मृतक बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ट्रॉली खींचने का काम करता था

Bengaluru Airport Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक कर्मचारी की बुधवार (28 अगस्त) को टर्मिनल 1 के पार्किंग एरिया के पास सरेआम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से एयरपोर्ट पर दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामकृष्ण रमेश के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ट्रॉली खींचने का काम करता था। आरोपी को शक था कि मृतक का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी व्यक्तिगत रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। यह घटना शाम करीब 6.30 बजे पार्किंग एरिया में हुई।

एयरपोर्ट सुरक्षा की जिम्मेदार संभालने वाली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान रमेश के रूप में हुई। इसके बाद उसे बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) पुलिस को सौंप दिया गया। शुरुआती जांच में पता चलता है कि पीड़ित रामकृष्ण का कथित तौर पर आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। रामकृष्ण और रमेश दोनों ही कर्नाटक के तुमकुरु जिले के रहने वाले हैं।

'डेक्कन हेराल्ड' की एक रिपोर्ट के अनुसार, रमेश मधुगिरी से KSRTC बस में सवार हुआ और येलहंका में उतर गया। फिर वह बीएमटीसी बस में सवार होकर एयरपोर्ट की ओर चल पड़ा। एयरपोर्ट पहुंचने पर उसने देखा कि रामकृष्ण पार्किंग में ट्रॉलियां उतार रहा था। तभी उसने उस पर हमला कर दिया।

अखबार की रिपोर्ट में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि "रमेश ने रामकृष्ण पर चाकू से वार किया, जिसे वह बैग में लेकर आया था। आरोपी टर्मिनल में दाखिल नहीं हुआ, इसलिए उसके बैग की जांच नहीं की गई।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें