Kupwara Encounter: J&K चुनाव से पहले सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता! कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 आतंकी ढेर

Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय सेना की चिनार कोर के अनुसार, कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। जबकि कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में एक अन्य आतंकवादी को मार गिराया गया

अपडेटेड Aug 29, 2024 पर 10:15 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में अब अशांति पैदा करने के लिए पाकिस्तान नई साजिश रच रहा है

Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर में अगले महीने होने वाले चुनाव से पहले कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ के खिलाफ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में संभवत: तीन आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने कहा कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद बुधवार (28 अगस्त) को मच्छल और तंगधार इलाकों में अभियान शुरू किया गया था। खबर लिखे जाने तक आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी थे।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "घुसपैठ के संभावित प्रयासों की खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28 और 29 अगस्त की मध्य रात्रि को कुपवाड़ा के मच्छल क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया था।"

सेना ने कहा, "खराब मौसम के दौरान संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं और सैनिकों ने गोलीबारी की। संभवत: दो आतंकवादी मारे गए हैं।" सेना ने कहा कि माना जा रहा है कि तंगधार इलाके में नियंत्रण रेखा पर एक अभियान के दौरान एक और आतंकवादी मारा गया है।


उसने कहा, "घुसपैठ की संभावना के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28 और 29 अगस्त की मध्य रात्रि को कुपवाड़ा के तंगधार क्षेत्र में घुसपैठ विरोधी संयुक्त अभियान शुरू किया था।" सेना ने कहा, "एक आतंकवादी के मारे जाने की संभावना है।"

चुनाव से पहले हुआ हमला

राजौरी मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर के एक अधिकारी ने कहा, "बुधवार रात 9.30 बजे (आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि के बाद) राजौरी जिले के गांव खेरी मोहरा लाठी और दांथल के सामान्य क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया था।"

प्रवक्ता ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान रात करीब 11.45 बजे आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद खेरी मोहरा इलाके के पास आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके को रोशन करने के लिए ट्रेसर राउंड के कुछ शॉट भी दागे।

ये भी पढ़ें- 'बंगाल बंद' के दौरान हिंसा! BJP नेता पर फायरिंग, बम भी फेंके गए, कोलकाता रेप-मर्डर से राष्ट्रपति मुर्मू 'भयभीत'

अधिकारी ने कहा कि घेराबंदी वाले इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। उन्होंने कहा कि घेराबंदी और अभियान को मजबूत करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले हुई है। कश्मीर में विधानसभा चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में होंगे। जबकि परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।