एक सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट, उसकी पत्नी और दो बच्चों सहित चार लोगों का परिवार बेंगलुरु में अपने किराए के घर में मृत पाया गया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच संदिग्ध हत्या-आत्महत्या के तौर पर की जा रही है। मृतकों की पहचान 38 साल के अनूप कुमार, 35 साल की उनकी पत्नी राखी, उनकी 5 साल के बेटी अनुप्रिया और उनके 2 साल के बेटे प्रियांश के रूप में हुई है। ये परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला था। अनूप बेंगलुरु की एक प्राइवेट फर्म में बतौर सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट काम करते थे और उनका परिवार भी उनके साथ यहीं रहता था।
