Get App

Bengaluru Horror: बेंगलुरु में वैज्ञानिक पर तलवार से लैस बदमाशों ने किया हमला, कार में की तोड़फोड़

Bengaluru Horror: मदनायकनल्ली पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आपराधिक धमकी और गलत तरीके से कारावास की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। घटना की गंभीरता को समझते हुए ट्रैफिक ADGP आलोक कुमार ने इसे गंभीर मामला माना और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया

Akhileshअपडेटेड Aug 29, 2023 पर 4:56 PM
Bengaluru Horror: बेंगलुरु में वैज्ञानिक पर तलवार से लैस बदमाशों ने किया हमला, कार में की तोड़फोड़
Bengaluru Horror: मोटरसाइकिल पर सवार चार हमलावरों ने कई किलोमीटर तक उनका पीछा किया

Bengaluru Horror: भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन की सफलता को 'महान वैज्ञानिक उपलब्धि' बताते हुए पाकिस्तान सहित पूरी दुनिया ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों की दिल खोलकर सराहना की है। इस बीच, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रतिष्ठित संस्थान के वैज्ञानिक (Indian scientist) पर तलवार से लैस बदमाशों ने हमला कर दिया। बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों के एक ग्रुप ने पहले तलवार लहराते हुए वैज्ञानिक का पीछा किया और फिर उस पर हमला कर दिया। हालांकि, वैज्ञानिक हमले में बाल-बाल बच गया।

वैज्ञानिक ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि यह घटना 24 अगस्त की आधी रात की है। हमलावरों ने उनकी कार की विंडशील्ड और पिछला शीशा तोड़ दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज (CeNS) से जुड़े वैज्ञानिक आशुतोष सिंह ने ट्विटर पर इस दर्दनाक अनुभव के बारे में यूजर्स को जानकारी दी।

कई किलोमीटर किया पीछा

उनके अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार चार हमलावरों ने कई किलोमीटर तक उनका पीछा किया। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं। फिर उत्तर-पश्चिमी बेंगलुरु के रावुथनहल्ली रोड पर 12:45 बजे बदमाशों ने तलवार से उनकी कार की विंडशील्ड और पीछे के शीशे को तोड़ दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें