Metro Viral: दिल्ली मेट्रो इन दिनों वायरल वीडियोज का अड्डा बन गया है। कभी कोई यहां की बिजली का इस्तेमाल बाल स्ट्रेट करने में करता है। तो कभी कोई इसके डिब्बों में खुल्लम-खुल्ला आशिकी फरमाता है। मेट्रो में झगड़े-लड़ाई, प्यार-दुलार और दुत्कार से भरे वीडियोज आपने भी देखे होंगे। ऐसे में एक एथलीट की भीड़ भरे कोच में की गई कलाबाजी इन दिनों चर्चा का केंद्र बन गई है। मीशा शर्मा ने मेट्रो के एक डिब्बे के अंदर एक कलाबाजी की जिसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कुछ लोग इससे नाखुश दिखाई दिए।
भीड़ भरे कोच में दिखाई दीं मीशा
मीशा को लगाई लोगों ने फटकार
कुछ लोग मीशा के स्टंट की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें बड़ी दीदी भी बुला रहे हैं। उनका कहना है कि मीशा काफी टैलेंटेड हैं। वहीं कुछ लोग मीशा को संभलकर रहने के लिए कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये सब अब गैरकानूनी हो गया है किसी भी मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ये सब करना सही नहीं, वैसे बढ़िया किया। एक यूजर ने लिखा कि ये Namma मेट्रो है और ये लोकेशन बेंगलुरु है जयपुर नहीं। दूसरे आदमी ने भी लिखा कि ये बेंगलुरु मेट्रो है ना कि राजस्थान आपने गलत लोकेशन को टैग किया है। वहीं कुछ लोगों ने मीशा की खिल्ली उड़ाते हुए लिखा कि एक दिन तू किसी ना किसी का मुंह फोड़ कर ही मानेगी।