Get App

Metro के भीतर कलाबाजियां करने लगी लड़की, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

Metro Viral: मेट्रो में फिर एक बार वायरल होने के लिए एक लड़की ने हद पार की। लड़की भीड़ वाले कोच में स्टंट करती नजर आ रही है। लड़की की कलाबाजी से जहां कुछ लोग काफी इंप्रेस हुए वहीं कुछ लोगों को ये हरकत अब काफी बचकानी लगने लगी है। खैर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इस लड़की के अकाउंट पर ऐसी की स्टंट वीडियोज है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2023 पर 2:46 PM
Metro के भीतर कलाबाजियां करने लगी लड़की, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
लोगों के बीच में एक संकरी सी जगह खोजकर वो वो अपनी जिनास्टिक स्किल को शो ऑफ करती हैं।

Metro Viral: दिल्ली मेट्रो इन दिनों वायरल वीडियोज का अड्डा बन गया है। कभी कोई यहां की बिजली का इस्तेमाल बाल स्ट्रेट करने में करता है। तो कभी कोई इसके डिब्बों में खुल्लम-खुल्ला आशिकी फरमाता है। मेट्रो में झगड़े-लड़ाई, प्यार-दुलार और दुत्कार से भरे वीडियोज आपने भी देखे होंगे। ऐसे में एक एथलीट की भीड़ भरे कोच में की गई कलाबाजी इन दिनों चर्चा का केंद्र बन गई है। मीशा शर्मा ने मेट्रो के एक डिब्बे के अंदर एक कलाबाजी की जिसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कुछ लोग इससे नाखुश दिखाई दिए।

भीड़ भरे कोच में दिखाई दीं मीशा

वायरल वीडियो में मीशा एक भीड़ से भरे कोच में दिखाई दे रही हैं। लोगों के बीच में एक संकरी सी जगह खोजकर वो अपनी जिनास्टिक स्किल को शो ऑफ करने लगती हैं। आस-पास खड़े लोग मीशा को काफी हैरानी से देख रहे हैं। हालांकि लोकेशन अभी तक कंफर्म नहीं हो पाई है। लेकिन कुछ लोग इसे राजस्थान तो कुछ इसे बेंगलुरु बोल रहे हैं। लोग इस वीडियो को देखने के बाद जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें