Bengaluru: ब्लैकमेल करते थे चाचा-चाची, महिला इंजीनियर ने होटल के कमरे में खुद आग लगा कर दे दी जान

Bengaluru Suicide Case: व्हाइटफील्ड के DCP शिवकुमार गुनार के अनुसार, महिला शुरू में होटल के कमरे में नहीं जाना चाहती थी, जहां उसका चाचा इंतजार कर रहा था, लेकिन जब उसने उसके निजी फोटो और वीडियो उसके माता-पिता को भेजने की धमकी दी, तो उसे ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 8:52 PM
Story continues below Advertisement
Bengaluru: ब्लैकमेल करते थे चाचा-चाची, महिला इंजीनियर ने होटल के कमरे में खुद आग लगा कर दे दी जान

बेंगलुरू में एक 24 साल की महिला इंजीनियर ने एक होटल के कमरे में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उसके चाचा और चाची कथित तौर पर उसकी निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिए उसे बार-बार ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला के चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। महिला ने रविवार शाम को कुंडलाहल्ली मेट्रो स्टेशन के पास राधा होमटेल में यह कदम उठाया। उसके चाचा ने उसे जबरदस्ती यहां मिलने के लिए बुलाया था।

व्हाइटफील्ड के DCP शिवकुमार गुनार के अनुसार, महिला शुरू में होटल के कमरे में नहीं जाना चाहती थी, जहां उसका चाचा इंतजार कर रहा था, लेकिन जब उसने उसके निजी फोटो और वीडियो उसके माता-पिता को भेजने की धमकी दी, तो उसे ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

लड़की के पास पहले से ही था पेट्रोल


पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पास पेट्रोल था, जिसे उसने कमरे में अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगा ली। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

महिला की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी छह साल से अपने चाचा-चाची के साथ रह रही थी और उनके साथ घूमने फिरने भी जाती थी।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने व्यक्ति के पास से एक पेन ड्राइव जब्त कर ली है। व्यक्ति और उसकी पत्नी के खिलाफ HAL पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच चल रही है।

MP: अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी लड़की, नाराज पिता और चचेरे भाई ने पुलिस के सामने गोलियों से भूना, मौके पर ही तोड़ा दम

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।