बेंगलुरू में एक 24 साल की महिला इंजीनियर ने एक होटल के कमरे में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उसके चाचा और चाची कथित तौर पर उसकी निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिए उसे बार-बार ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला के चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। महिला ने रविवार शाम को कुंडलाहल्ली मेट्रो स्टेशन के पास राधा होमटेल में यह कदम उठाया। उसके चाचा ने उसे जबरदस्ती यहां मिलने के लिए बुलाया था।
