सावधान! पालतू बिल्ली से भी आपको हो सकता है कोरोना, दुनिया में पहली बार सामने आया ऐसा मामला

थाईलैंड (Thailand) में एक पशु चिकित्सक को पालतू बिल्ली से कोरोना संक्रमण होने का मामला सामने आया है, जो दुनिया में अपनी तरह का पहला मामला है

अपडेटेड Jun 13, 2022 पर 5:30 PM
Story continues below Advertisement
Covid-19: बिल्ली से इंसानों में वायरस फैलने का दुनिया का पहला मामले थाईलैंड में आया सामने

जी हां, आपकी पालतू बिल्ली (Cat) भी आपको कोरोना वायरस (Covid-19) दे सकती है। हाल ही में हुई एक नई स्टडी में सामने आया कि थाईलैंड (Thailand) में एक पशु चिकित्सक को पिछले साल एक पालतू बिल्ली से कोरोना संक्रमण हुआ था। बिल्ली से इंसान में संक्रमण (Cat-to-Human Transmission) फैलने का दुनिया का यह पहला मामला है।

बिल्ली ने कैसे पशु चिकित्सक को संक्रमित किया?

पिछले साल अगस्त में, बैंकॉक में एक पिता-बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके साथ एक बिल्ली भी रहती थी, जिसे जांच के लिए पशु अस्पताल में भेजा गया। अस्पताल में जब पशु चिकित्सक बिल्ली की नाक से स्वैब लेने की कोशिश कर रही थी, तभी बिल्ली ने उनके चेहरे पर उनके चेहरे पर छींक दिया। चिकित्स ने हाथ में ग्लव्स और चेहरे पर मास्क लगाया था, लेकिन उन्होंने आंखों की बचाव के लिए कोई फेस शील्ड उस वक्त नहीं पहना हुआ था।

कुछ दिनों के बाद पशु चिकित्सक में बुखार और खांसी जैसे कोरोना के लक्षण दिखाई दिए। इसके कुछ दिनों बदाद उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चला कि तीनों व्यक्ति- ( बाप, बेटा और पशु चिकित्सक) तीनों वायरस के एक ही आइडेंटिकल वर्जन से संक्रमित हुए थे।


यह भी पढ़ें- बिकवाली के तूफान में 1,700 अंक टूटा सेंसेक्स, अब इंतजार करें या गिरावट में खरीदारी? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कनाडा की गुएल्फ यूनिवर्सिटी के एक संक्रामक रोग पशु चिकित्सक डॉ. स्कॉट वीज ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया, "जब कोई बीमारी इंसानों को अपने चपेट में ले लेती हैं, तो हम अक्सर बाकी सब कुछ भूल जाते हैं। मुझे लगता है कि इस घटना से हमारे लिए यह पहचानना अहम है कि यह वायरस अभी भी दूसरे जीवों के बीच तेजी से बढ़ सकता है।"

बिल्ली से इंसानों में पहले भी फैली है बीमारी?

बिल्ली से इंसानों में वायरस फैलना का पिछला कोई मामला साबित करना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि ऊदबिलाव, हिरण और हैमस्टर चूहे सहित कई जानवरों से कई बार इंसानों में वायरस फैलने के मामलों की पुष्टि हुई है। हालांकि एक्सपर्ट्स ने बताया कि बिल्ली से इंसानों में वायरस आने का जोखिम काफी कम रहता है, लेकिन यह असंभव नहीं है। वहीं इसके उलट इंसानों से बिल्ली में वायरस फैलने का काफी खतरा रहता है।

जानवरों से दूरी बनाकर रहें

अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने इस रिपोर्ट के आधार पर लोगों को अपने पालतू जानवर से थोड़ी दूरी बनाकर रहने की सलाह दी है। डॉ. स्कॉट वीज ने कहा, "अगर आप लोगों से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि आपको डर है कि उनके संपर्क में आने से आप संक्रमित हो सकती है। तो आपको इसी तरह जानवरों से भी दूरी बनाकर रहना चाहिए।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।