Get App

Google प्ले स्टोर और Apple ऐप स्टोर से गायब हुआ पॉपुलर मोबाइल गेम BGMI, क्या PUBG की तरह भारत में होगा बैन?

रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार के एक आदेश के बाद BGMI गेम को एंड्राइड और एप्पल प्ले- स्टोर दोनों प्लेटफार्म से हटा दिया गया है। PUBG Mobile या फिर BGMI के तूल पकड़ने की वजह एक हत्याकांड है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2022 पर 12:06 PM
Google प्ले स्टोर और Apple ऐप स्टोर से गायब हुआ पॉपुलर मोबाइल गेम BGMI, क्या PUBG की तरह भारत में होगा बैन?
PUBG Mobile का देसी वर्जन यानी BGMI भी Google और Apple ऐप स्टोर से रिमूव हो गया है

कोरियाई गेम कंपनी क्राफ्टन (Krafton) के पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) के रीब्रांडेड वर्जन बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) गूगल प्ले स्टोर ( Google Play store) और एप्पल ऐप स्टोर (Apple App store) से हटा लिया गया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम BGMI को भारत में पबजी मोबाइल के बैन होने के बाद लॉन्च किया गया था। इस मोबाइल गेम भी उसी कंपनी Krafton की तरफ से लॉन्च किया गया था, जिसके तहत पबजी मोबाइल आता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार के एक आदेश के बाद इस गेम को एंड्राइड और एप्पल प्ले- स्टोर दोनों प्लेटफार्म से हटा दिया गया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, PUBG Mobile या फिर BGMI के तूल पकड़ने की वजह एक हत्याकांड है। कुछ दिनों पहले एक मामला सामने आया था, जिसमें दावा किया गया था कि एक 16 साल के लड़के ने 'PUBG जैस ऑनलाइन गेम' को खेलने से रोकने की वजह से अपनी मां की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- RBI ने इन 2 बैंकों पर लगाया प्रतिबंध, खाताधारक नहीं निकाल पाएंगे कैश! कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं है इनमें

PUBG मोबाइल के बैन होने के बाद BGMI को पिछले ही साल लॉन्च किया गया था। इसकी भारत में लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही थी। लेकिन गुरुवार को यह गेम Google Play और Apple ऐप स्टोर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भारत सरकार ने BGMI पर भी बैन लगा दिया है या नहीं। लेकिन फिलहाल इसका ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर दिखाई नहीं दे रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें