इन दिनों देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश में कीड़े-मकोड़े और सांपों का निकलना आम बात है। लेकिन बिहार के आरा जिले में एक शख्स के घर में बड़ा सांप निकला है। इस सांप की लंबाई देखते ही आसपास के लोग थरथर कांपने लगे। देखते दी देखते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस और रेस्क्यू टीम को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कहीं सांप को काबू ला पाई। काफी देर तक सांप और रेस्क्यू टीम के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा।
दरअसल, बिहार के आरा जिले के डीएम कालोनी के पीछे बीजेपी नेता नवीन प्रकाश का घर है। उनके घर पर कहीं बाहर से 10 फीट लंबा सांप घुस गया। सांप को देखते ही पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। सभी लोग घर से बाहर निकल भागे और शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई।
रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया
सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम के मोहजब खान आ गए। वो अपनी टीम के साथ आए थे। 10 फीट लंबा सांप पूरे घर पर चहल कदम कर रहा था। पहले सांप घर के पुराने हिस्से में चला गया। फिर दीवार के सहारे छत पर चढ़ गया। सांप ने किसी को भी काटने की कोई कोशिश नहीं कही। लेकिन इतने बड़े सांप को देखकर लोग दहशत में आ गए। कुछ लोगों ने सांप का वीडियो भी बनाया। सांप खुद लोगों को देखकर भागने की कोशिश में था। लेकिन उसे जगह नहीं मिल पा रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यूर ने सांप को पकड़ लिया। फिर उसे सुरक्षित जंगल मे ले जा कर छोड़ दिया गया है।
कहा जा रहा है कि यह सांप जरूर लंबा था, लेकिन जहरीला नहीं था। इस सांप का वैज्ञानिक नाम रैट किलर है। यह सांप बेहद शांत स्वभाव का होता है। स्थानीय भाषा में लोग इसे धामन सांप के नाम से जानते हैं। इसकी प्राकृतिक बनावट ऐसी होती है कि इसका मुंह बहुत छोटा होता है। लिहाजा यह किसी पर भी अटैक नहीं कर पाता है।
इन चीजों से डरते हैं सांप
सांपों को तेज आवाज यानी शोर से भी काफी डर लगता है। एक रिसर्च के मुताबिक सांप अपनी सुनने की क्षमता के जरिए ही खाने की तलाश करते हैं। शिकारियों से दूरी बनाकर रखते हैं। ऐसे में अगर अचानक उनके आसपास तेज शोर होने लगे तो वे सुरक्षित जगह की तलाश में भागने लगते हैं। इतना ही नहीं तेज शोर से उनके कानों को नुकसान भी पहुंचता है। वहीं सांप को तेज गंध से बहुत ज्यादा डर लगता है। मिट्टी का तेल, लहसुन, नींबू, दालचीनी और मिंट की खुश्बू से सांप खासतौर पर घबराते हैं। इसके अलावा सांप तापमान में बदलाव से भी बहुत डरते हैं। धुएं से भी सांप कोसों दूर रहते हैं। घर में अगर सांप घुस गया तो धुआं करके उसे बाहर भगाया जाता है।