Bihar: अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, 60-70 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे मोकामा के पूर्व विधायक

Bihar News: गांव वालों ने बताया कि सिंह मोकामा में घूम कर लोगों का हालचाल जान रहे थे, तभी हेमजा गांव के ही कुछ लोकल गुंडों ने उनपर गोलीबारी कर दी। घटना के बाद कई थाने की पुलिस ने डेरा डाल दिया। खुद डीएसपी राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से छानबीन की, तो उसे गोलियों का खाली खोखे भी मिले हैं

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 8:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bihar: अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, 60-70 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे मोकामा के पूर्व विधायक

बिहार के मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। सिंह पर बुधवार को नौरंगा गांव में गोलीबारी की गई। जवाब में अनंत के समर्थकों ने भी गोलियां चलाईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों तरफ से 60 से 70 राउंड गोलियां चली हैं। गांव वालों ने बताया कि सिंह गांव में किसी का फैसला कराने आए थे, तभी नौरंगा गांव के ही कुछ लोकल गुंडों ने उनपर गोलीबारी कर दी। फायरिंग सोनू-मोनू गैंग के लोगों ने की है।

घटना के बाद कई थाने की पुलिस ने डेरा डाल दिया। खुद डीएसपी राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से छानबीन की, तो उसे गोलियों का खाली खोखे भी मिले हैं। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश भी दे रही है।

क्यों हुआ अनंत सिंह पर हमला?


जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले ही सोनू-मोनू गैंग के कुछ लोगों गांव के एक शख्स पैसों के लेनदेन को लेकर खूब पीटा था और उसके परिवार को घर से बाहर निकाल कर घर पर ताला भी जड़ दिया था।

इसके बाद इस शख्स ने अनंत सिंह से गुहार लगाई, तो वह सोमवार को उसका घर दिलाने के लिए दबंगों के यहां पहुंच गए। पंचायत के दौरान भी कहासुनी हो गई थी। सिंह ने सोनू-मोनू से पीड़ित का घर वापस करने को कहा, लेकिन वह नहीं माने।

बाल-बाल बचे अनंत सिंह

वहीं बुधवार को फिर अनंत सिंह इसी मामले को निपटाने के लिए नौरंगा गांव पहुंचा, लेकिन इस बार सोनू-मोनू गिरोह के गुंडों ने उन पर गोलीबारी कर दी।

दूसरी तरफ से अनंत सिंह के समर्थकों ने भी जवाबी फायरिंग की। अनंत सिंह इस हमले में बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद दोनों फरार हो गए हैं। इलाके में तनाव का माहौल है। नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग मौके पर हैं।

Shamli Encounter: यूपी STF के इंस्पेक्टर सुनील कुमार शहीद, 4 बदमाशों को एनकाउंटर में किया था ढेर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।