बिहार के मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। सिंह पर बुधवार को नौरंगा गांव में गोलीबारी की गई। जवाब में अनंत के समर्थकों ने भी गोलियां चलाईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों तरफ से 60 से 70 राउंड गोलियां चली हैं। गांव वालों ने बताया कि सिंह गांव में किसी का फैसला कराने आए थे, तभी नौरंगा गांव के ही कुछ लोकल गुंडों ने उनपर गोलीबारी कर दी। फायरिंग सोनू-मोनू गैंग के लोगों ने की है।
