एक कॉल में लड़की को हुआ युवक से प्यार, प्रेमजाल में फंसा कर ब्वॉयफ्रेंड ने रेड लाइट एरिया में बेचा!

Bihar Crime: प्रेमजाल में फंसा कर कटिहार की लड़की को देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस में शिकायत की है कि पूर्णिया के रहने वाले नीरज नाम के युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा कर रेड लाइट एरिया में बेच दिया था। तीन महीने उसने वहां दर्द से कराहते हुए गुजारे। दो दिन पहले बड़ी मुश्किल से वह वहां से भाग पाई है..

अपडेटेड Nov 19, 2024 पर 7:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दो दिन पहले गुलाबबाग रेड लाइट से भाग कर पुलिस थाने पहुंची पीड़िता

बिहार के कटिहार की एक नाबालिग लड़की को अनजान नंबर से आए एक कॉल पर बात करना और फिर इश्क लड़ना काफी महंगा पड़ गया। युवती ने जिस युवक से प्यार किया उसने ही उसे प्रेमजाल में फंसा कर रेड लाइट एरिया में बेच दिया, जहां उसे तीन महीने दर्द में कराहते हुए गुजारने पड़े। पूर्णिया में प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर प्यार और शादी का झांसा देकर देह व्यापार के दलदल में धकेलने और जबरन धंधा करवाने का आरोप लगाया है। प्रेमिका किसी तरह रेड लाइट एरिया से बचकर थाने पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कटिहार की रहने वाली है। दो साल पहले ही पूर्णिया जीरोमाइल के रहने वाले नीरज नाम के युवक से प्यार हो गाय था। नीरज ने उसे कई बार पूर्णिया बुलाकर बातचीत भी की थी। इस दौरान शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए थे।

मां से मिलवाने के बहाने बुलिया, फिर...

पीड़िता के मुताबिक, तीन महीने पहले आरोपी नीरज ने मां से मिलवाने के बहाने उसे पुर्णिया बुलाया था। नीरज ने कहा था कि उसकी मां उसे देखना चाहती है, जिसके बाद उसकी मां से मिलने युवती कटिहार से पूर्णिया आई थी। तभी आरोपी नीरज उसे गुलाबबाग रेड लाइट एरिया में ले गया और देह व्यापार के लिए उसे बेच दिया। जहां वह पिछले तीन महीने से फंसी हुई थी।


पीड़िता ने बताया कि पिछले तीन महीने से उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया जाता रहा था। नीरज और उसकी मां उसके साथ मारपीट भी करते थे। वहीं पीड़िता का कहना है कि उसे रस्सी से बांध कर रखा जा रहा था।

रेड लाइट एरिया से भाग निकली पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले शुक्रवार को रात में अंधेरे का सहारा लेकर बड़ी मुश्किल से वह वहां से भाग पाई। भागने के बाद वह सीधे महिला थाना पहुंची। महिला थाना प्रभारी सुधा रजक ने कहा कि घटना की छान बीन की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। वहीं पीड़िता का ये भी कहना है कि नीरज और उसकी मां उसको ढूंढ रहे हैं, वह किसी तरह छिपकर अपने रिश्तेदार के पास रह रही है।

बता दें कि पीड़िता केवल 17 साल की है, जो कटिहार की रहने वाली है। लड़की के माता-पिता कुछ साल पहले ही एक हादसे में गुजर गए थे, जिसके बाद से वह कटिहार में अपनी मौसी के घर रह रही थी।

ये भी पढ़ें: बिहार के 5 लाख टीचर्स को झटका, पटना हाई कोर्ट ने शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगाई रोक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।