Bihar Murder: भाई को पसंद नहीं था बहन का अफेयर, प्रेमी की गोली मारकर कर दी हत्या, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल की गहन छानबीन की और आसपास लगे CCTV फुटेज से कई अहम सबूत भी जुटा लिए। पुलिस FIR दर्ज कर मामले की तह तक गई। नवादा SP ने सदर SDPO हुलास कुमार के नेतृत्व में एक SIT भी बनाई। पुलिस ने तकनीकी रिसर्च ह्यूमन इंटेलिजेंस और CCTV द्वारा ली गई फोटो के आधार पर छापेमारी करना शुरू किया

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 5:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bihar Murder: भाई को पसंद ने नहीं था बहन का प्रेम प्रसंग, प्रेमी की गोली मारकर कर दी हत्या

बिहार के नवादा में एक भाई को अपनी बहन का किसी लड़के से प्रेम करना पसंद नहीं आया, तो उसने प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। नवादा शहर के नवीन नगर मोहल्ले में हुए सोनू हत्याकांड का नवादा पुलिस ने 30 घंटे के अंदर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। 13 दिसंबर को शहर के नवीन नगर में अतौआ गांव के रहने वाले सोनू की किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी थी, जिसके बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल की गहन छानबीन की और आसपास लगे CCTV फुटेज से कई अहम सबूत भी जुटा लिए। पुलिस FIR दर्ज कर मामले की तह तक गई। नवादा SP ने सदर SDPO हुलास कुमार के नेतृत्व में एक SIT भी बनाई।

पुलिस ने तकनीकी रिसर्च ह्यूमन इंटेलिजेंस और CCTV द्वारा ली गई फोटो के आधार पर छापेमारी करना शुरू किया। जहां नवादा पुलिस ने पुलिस लाइन के नजदीक महानंदपुर गांव से हत्यारे को गिरफ्तार किया।


हत्यारे की पहचान नेमदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन के पास महानंदपुर गांव निवासी राकेश सिंह के पुत्र गोलू उर्फ ऋतिक कुमार के रूप में हुई है।

भाई को नहीं पसंद था बहन का प्रेम प्रसंग

पुलिस के सामने दिए बयान में गोलू ने अपना अपराध स्वीकार किया और उसने बताया कि मृतक सोनू और उसकी बहन का प्रेम प्रसंग चल आ रहा था। और इसे यह बात पसंद नहीं थी।

इस बात को लेकर दोनों बहन-भाई में विवाद भी हुआ, जिसके बाद उसकी बहन ने एसिड भी पी लिया था, जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई थी और उसका अभी तक इलाज चल रहा है।

इसी बात से नाराज होकर आरोपी गोलू ने सोनू को फोन कर नवीन नगर बुलाया और उसकी गोली मार हत्या कर दी। इस दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल, 6 जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है।

नवादा SDPO सदर हुलास कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और उनकी टीम ने बेहद ही कम समय मे पूरे सबूत जुटाकर हत्यारे को पकड़ लिया।

Delhi Murder: घर में किसी और मर्द के साथ मिली पत्नी, देख कर आपा खो बैठा पति, लड़के की कर दी पीट-पीटकर हत्या, नाखून भी उखाड़े

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।