Delhi Murder: घर में किसी और मर्द के साथ मिली पत्नी, देख कर आपा खो बैठा पति, लड़के की कर दी पीट-पीटकर हत्या, नाखून भी उखाड़े

पीड़ित के चाचा के मुताबिक, आरोपियों ने ऋतिक के साथ बेरहमी से मारपीट की। चाचा ने कहा, "उन्होंने ऋतिक के नाखून भी तोड़ दिए और उसे बुरी तरह मारा। उसके शरीर के हर हिस्से पर चोटें थीं।" आरोप है इस हत्या में महिला के ससुराल के कई लोग शामिल हैं। इस घटना में घायल महिला का जग प्रवेश चंद अस्पताल में इलाज चल रहा है

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 4:22 PM
Delhi Murder: घर में किसी और मर्द के साथ मिली पत्नी, देख कर आपा खो बैठा पति, लड़के की कर दी पीट-पीटकर हत्या

देश की राजधानी में दिल्ली में सोमवार को रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक 21 साल के लड़के पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, क्योंकि वो मृतक किसी और शख्स की पत्नी के साथ घर में पकड़ा गया था। घटना सोमवार सुबह की है, जब पीड़ित ऋतिक वर्मा को आरोपी की पत्नी के साथ पकड़ा गया। DCP (नॉर्थईस्ट) राकेश पावरिया ने कहा, "सोमवार को सुबह करीब 11 बजे, जब वह महिला के साथ उसके घर पर पकड़ा गया, तो उसका पति गुस्सा हो गया और उसने अपनी पत्नी और ऋतिक वर्मा को खूब पीटा।"

पीड़ित के चाचा के मुताबिक, आरोपियों ने ऋतिक के साथ बेरहमी से मारपीट की। चाचा ने कहा, "उन्होंने ऋतिक के नाखून भी तोड़ दिए और उसे बुरी तरह मारा। उसके शरीर के हर हिस्से पर चोटें थीं।"

महिला के ससुराल वालों ने खूब मारा


आरोप है इस हत्या में महिला के ससुराल के कई लोग शामिल हैं। इस घटना में घायल महिला का जग प्रवेश चंद अस्पताल में इलाज चल रहा है। पति से पूछताछ कर बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, जब पति अमजद घर पहुंचा, तो उसकी पत्नी ऋतिक के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली, जिसे देख पति आग बबूला हो गया और दोनों की कथित तौर पर जमकर पिटाई कर दी।

माता-पिता का इकलौता बेटा था

एक पड़ोसी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने ऋतिक और महिला दोनों के साथ मारपीट की थी। उन्होंने बताया कि ऋतिक को एक से ज्यादा लोगों ने बुरी तरह पीटा था। उन्होंने बताया कि ऋतिक टेंपो चलाता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

ऋतिक वर्मा अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क में किराये के घर में रहता था। परिवार में पिता प्रमोद वर्मा, मां अनिता वर्मा और दो बहने हैं। ऋतिक अपने पिता के साथ ट्रक चलाता था। परिजनों का कहना है कि ऋतिक की एक दोस्त शास्त्री पार्क में रहती है।

इससे पहले दिन में, पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि घायल को उसके रिश्तेदार अस्पताल ले गए थे। पुलिस ने कहा कि पीड़ित की इलाज के दौरान रात करीब नौ बजे मौत हो गई, आगे की जांच जारी है।

Atul Suicide Case: 'फिर मैं अलग क्यों रहती?' अतुल के उत्पीड़न के आरोपों पर बोली पत्नी निकिता सिंघानिया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।